अब से रोजाना कितने घंटे और क्या पढ़े


हम सब को दिन में चौबीस घंटे मिलते हैं। चाहे वो Topper हो या कोई फेल होने वाला स्टूडेंट। चाहे वह एक रिक्शा वाला हो या फिर कोई बड़ा बिज़नस मैन, हम सब को दिन के चौबीस घंटे ही मिलते हैं और जिसने इन चौबीस घंटों का सही उपयोग करना सीख लिया वह जीवन में सब कुछ हासिल कर सकता है। लेकिन आप जो बही पढ़ाई कर रहे हैं और यूपीएससी जैसी मुश्किल परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको कई बार यही लगता है न कि आपको हर दिन थोड़ा और समय मिल जाता तो मजा आ जाता। अब 24 घंटो को तो बढ़ाया नहीं जा सकता लेकिन हाँ, आप हर दिन के 24 घंटों का सही इस्तेमाल जरूर कर सकते हैं। कैसे, आइए जानते हैं

दिन के चाबिस घंटों को सबसे पहले हम तीन हिस्सों में Divide करते हैं। 8 घंटे, 8 घंटे और 8 घंटे। अब पहला 8 घंटा तो वो हो गया जो आपके पास है तो लेकिन आपका है नहीं। मतलब इन 8 घंटों में आप ऐसा कुछ नहीं कर सकते हैं जो परीक्षा के लिए जरूरी है लेकिन फिर भी आपको करना है। जैसे सोना, खाना, नहाना, इत्यादि। यह सब चीजें हर इंसान की जरूरत हैं और इनके बिना आप जीवित ही नहीं रह पाएंगे तो तैयारी कैसे करेंगे।

अब इसके बाद आते हैं वो आठ घंटे जो या तो आप जॉब के लिए या फिर कॉलेज, या Coaching में बिताते हैं और साथ ही आपको दिन भर के अपने काम से रिफ्रेश होने की भी जरूरत है। तो कुल मिला कर ये आठ गहनते भी आपके ऐसे हैं जो आपके लिए जरूरी हैं, हालांकि इनमे थोड़ी बहुत Flexibility की गुंजाइश है।

लेकिन साथियों अब जो आठ घंटे बचे हैं ना, वो पूरी तरह से आपके हैं और इन आठ घंटों में आप क्या करते हैं इसी से यह तय होता है कि आप को सफलता मिलेगी या नहीं। जहां तक यूपीएससी का सवाल है तो सबसे पहले यह बात अपने दिमाग से निकाल दीजिये कि इस परीक्षा के लिए 12 घंटे, 14 घंटे, 16 घंटे पढ़ना अनिवार्य है। हाँ पढ़ने वाले लोग ऐसे भी हैं जो दिन के 20 20 घंटो तक पढ़ सकते हैं लेकिन यदि आप सफल छात्रों की बातों को सुनेंगे तो आपको पता चलेगा कि आठ घंटे की पढ़ाई भी इसके लिए काफी है।

अब बात करते हैं कि आप इन आठ घंटों में क्या क्या पढ़ सकते हैं। तो सबसे पहले तो आपको अपना फोकस ऑप्शनल सब्जेक्ट पर रखना चाहिए। आपको दो घंटे की सिटिंग ऑप्शनल पेपर के लिए लगानी चाहिए। इसके बाद दो घंटे आपको अपने जीएस के पेपर को Devote करना चाहिए। अब जीएस एक बड़ा सब्जेक्ट है जिसमे कई आयाम कवर किए जाते हैं तो इसलिए आप हर कुछ कुछ दिनों में अपना विषय बादल सकते हैं, जैसे आज पोलिटी पढ़ लिया, कुछ दिन के बाद हिस्ट्री पढ़ने लगे, फिर ज्योग्राफी, फिर इक्नोमिक्स,। ऐसा कर के आप हर दिन जीएस का कोई न कोई पॉर्शन हर दिन जरूर कवर कर लेंगे। इसके बाद बारी आती है टेस्ट की। आपको शुरुआत से ही प्रैक्टिस टेस्ट सॉल्व करने की आदत बना देनी चाहिए और हर दिन कम से कम 2 घंटे इसी को Devote करने चाहिए।

अब देखिये, आपने इतना कुछ पढ़ लिए लेकिन फिर भी आपके पास 2 घंटे अभी बचे हुए हैं। इन दो घंटों में से एक घंटा तो आपको Current Affairs की पढ़ाई जरूर करनी चाहिए और 1 घंटा आपको अपनी राइटिंग स्किल को देना चाहिए। इससे परीक्षा के नजदीक आते आते आप आन्सर लिखने के अभ्यस्त हो जाएंगे।

अब यदि आपको लगता है कि इतना कुछ कर लेने के बाद भी आप और पढ़ाई सकते हैं तो क्या कहना। इसके बाद आप अपनी मर्जी से कुछ भी अपढ़ सकते हैं और अगर नहीं भी पढ़ पाते हैं तो भी कोई बात नहीं।

यूपीएससी की तैयारी के लिए आपको निरंतर और नियमित अध्ययन की आवश्यकता होती है। आपको प्रतिदिन कुछ घंटे अध्ययन करने की सलाह दी जाती है, लेकिन यह संभवतः आपके पिछले अध्ययन के अनुभव, विषय ज्ञान, और साक्षात्कार परिणामों पर निर्भर करेगा।

कुछ छात्र लगभग 8-10 घंटे प्रतिदिन अध्ययन करते हैं, जबकि अन्य छात्र छोटे अध्ययन सत्रों के साथ 4-6 घंटे के बीच अध्ययन करते हैं। एक अच्छी और संगठित अध्ययन योजना तय करना भी महत्वपूर्ण है।

यह भी ध्यान देने योग्य है कि सिर्फ अध्ययन के समय की मात्रा केवल महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि अध्ययन की गुणवत्ता, अध्ययन के तरीके, और स्वास्थ्य का ध्यान भी महत्वपूर्ण है। नियमित ध्यान, विषय में गहराई से समझना, नोट लेना, प्रैक्टिस टेस्ट देना, और स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखना भी आवश्यक है।

अंत में, सफलता का अनुमान अध्ययन के घंटों से नहीं, बल्कि उस अध्ययन की गुणवत्ता, समर्पण, और समय के प्रबंधन से होता है।