UP राज्य के चर्चित IAS अधिकारी अभिषेक सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया | हमेशा से चर्चा में बने रहे वाले IAS अभिषेक साल 2011 बैच के IAS अधिकारी है जोकि फरवरी 2023 से निलंबित चल रहे थे | हाल ही में उन्हें गुजरात विधानसभा चुनाव में ऑब्जर्वर की ड्यूटी दी गई थी, जहाँ उन्होंने कार के आगे खड़े होकर फोटे खिचंवाई और सोशल मीडिय पर Upload कर दी, जिसके बाद इस बात पर Action लेते हुए राज्य सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया और कहा कि उन्हें जो काम सौंपा गया था वे जिम्मेदारी वाला है, सोशल मीडिया पर डालने वाला नहीं | इसके बाद IAS अभिषेक ने अपने पद से ही इस्तीफा दे दिया | वहीं अब उनके इस्तीफा देने के बाद ये खबर भी सामने आ रही है कि IAS अभिषेक जल्द अपनी नई शुरूआत सियासत से करने वाले है |


दरअसल कुछ दिन पहले उन्होंने जौनपुर में गणेशोत्सव का आयोजन किया था, जिसमें मुंबई से भी कुई फिल्मी सितारे शामिल हुए थे | इस कार्यक्रम को साल 2024 के लोकसभा चुनाव लड़ने की उनकी तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है | वहीं गुजरात चुनाव ड्यूटी से हटाए जाने के बाद IAS अभिषेक सिंह ने कहा था कि उन्होंने चुनाव आयोग के फैसले को 'पूरी विनम्रता' के साथ स्वीकार किया है | और उनके डाले गए पोस्ट पर उन्होंने कहा कि "मेरा मानना है कि इस पोस्ट में कुछ भी गलत नहीं है | एक लोक सेवक, जनता के पैसे से खरीदी गई कार में, सार्वजनिक कर्तव्य के लिए रिपोर्टिंग कर रहा है | ये न तो प्रचार है न ही कोई स्टंट." इससे पहले IAS अभिषेक सिंह को साल 2015 में तीन साल के लिए दिल्ली सरकार में प्रतिनियुक्ति दी गई थी | वहीं साल 2018 में इसे दो साल के लिए बढ़ा दिया गया था | हालांकि, बीच में वह मेडिकल लीव पर चले गए थे, इस वजह से दिल्ली सरकार ने उन्हें 19 मार्च 2020 को उनके मूल कैडर यानी उत्तर प्रदेश भेज दिया था | वहीं अब उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है |


बात करें IAS अभिषेक के IAS बनने के सफर के बारे में तो उनकी जिंदगी किसी फिल्म से कम नहीं है | अपने एक Interview के दौरान बताया था कि जब वे कॉलेज में थे तो उन्हें एक लड़की बहुत पसंद थी, जो आगे चल कर उनकी Girlfriend बनी | लेकिन कुछ समय बाद उनका Breakup हो गया, Breakup के बाद IAS अभिषेक पूरी तरह से टूट चुके थे, इस दौरान उन्होंने सुसाइड तक करने के बारे में भी सोच लिया था, पर उन्होंने फिर खुद को संभाला और UPSC Crack करने का फैसला किया और इसकी तैयारियों में जुट गए | UPSC को सपना बनने के पीछे अभिषेक के पास दो कारण थे, पहला उनके पिता एक IPS अधिकारी है और वे भी उनकी तरह बनना चाहते थे | और दूसरा कि वे अपने Girlfriend को भी कुछ बन कर दिखाना चाहते थे | आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने अपने पहले प्रयास में ही UPSC परीक्षा में 94वीं रैंक हासिल कर ली और IAS बन गए | एक IAS बनने के अलावा भी IAS अभिषेक एक Actor भी वनना चाहते थे |


उनका ये सपना भी सच हुआ और उन्हें 'दिल तोड़ के' नाम के गाने में काम करने का मौका मिला | इसके अलावा वे 'डेल्ही क्राइम-2' नाम की वेब सीरिज में भी काम कर चुकें हैं, जो काफी Famous हुई थी | इस वेब सीरिज के आने के बाद IAS अभिषेक लोगों में बहुत Famous हो गए और उन्हें कई गानों में काम करने का मौका मिला | इसी बीच उन्होंने साल 2010 बैच की IAS अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल से शादी कर ली | IAS दुर्गा शक्ति इस समय बांदा की DM हैं |