हमारे देश में कई तरह की भाषाएं बोली और लिखी जाती हैं, पर हिंदी ऐसी भाषा है जो देश के लगभग हर वर्ग के लोग बोलते और समझते हैं | हर साल आयोजित होने वाली UPSC परीक्षा कि बात करें तो इसमें देश के ज्यादातर ASPIRANTS हिंदी भाषा की जगह ENGLISH को IMPORTANCE देते हैं | लेकिन साल 2015 में UPSC परीक्षा में 13वीं रैंक लाकर हिंदी मीडियम में टॉप करने वाले IAS निशांत जैन की सफलता के बाद, UPSC में हिंदी को ASPIRANTS ने महत्व देने शुरू कर दिया | बीते कुछ सालों में UPSC में हिंदी भाषा में परीक्षा देने वाले ASPIRANTS की गिनती बढ़ती जा रही है | साल 2021 में कुल हिंदी मीडियम के 24 उम्मीदवार सफल हुए, वहीं बात करें साल 2022 में आए UPSC रिजल्ट की तो इस साल 54 ASPIRANTS ने हिंदी माध्यम में सफलता हासिल की है | ऐसे में आइए जानते हैं UPSC 2022 में हिंदी मीडियम में सफलता पाने वाले TOP -5 ASPIRANTS की सफलता की कहानी के बारे में |


1. कृतिका मिश्रा (RANK 66)


यूपी के कानपुर की रहने वाली कृतिका मिश्रा बचपन से ही पढ़ाई में होशियार थी | उन्होंने अपनी शुरूआती शिक्षा कानपुर से पूरी की, जिसके बाद उन्होंने Humanity से अपनी ग्रेजुएशन पूरा की और  हिंदी में पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया | सबसे बड़ी बात यह है कि कृतिका ने AIR  66 और हिंदी मीडियम से पहली रैंक हासिल की है | कृतिका ने UPSC CSE की परीक्षा और इंटरव्यू हिंदी में दिए थे | UPSC में OPTIONAL के तौर पर कृतिका ने हिंदी साहित्य को चुना | UPSC की तैयारी के दौरान कृतिका ने किसी भी कोचिंग की मदद नहीं ली, उन्होंने SELF STUDY को अपना सहारा बनाया और तैयारी करती रही | लेकिन अपने पहले प्रयास में कृतिका को असफलता मिली, वे Interview Round तक गई पर उन्हें सफलता नहीं मिली | इससे सीख लेते हुए कृतिका में फिर मेहनत की और अपने दूसरें प्रयास में न केवल सफलत हासिल की बल्कि हिंदी माध्यम की टॉपर भी बनी |


2. भरत जय प्रकाश मीणा (RANK - 85)


राजस्थान के रहने वाले भरत जय प्रकाश मीणा ने अपनी शुरुआती शिक्षा अपने गाँव के ही स्कूल से पूरी की  जिसके बाद उन्होंने अपना B.Tech English Medium से पूरा किया  लेकिन भरत बचपन से ही एक IAS बन देश के लिए कुछ करना चाहते थे, जिस वजह से उन्होंने UPSC परीक्षा देने का फैसला किया  और इसके लिए उन्होंने अपने OPTIONAL विषय के लिए हिंदी साहित्य को चुना  तैयारी के लिए अपने SENIORS की सलाह पर वे दिल्ली के मुखर्जीनगर आ गए और यहां पर कोचिंग लेने लगे  UPSC की तैयारी के लिए उन्होंने DRISHTI IAS से कोचिंग ली | जिसके बाद साल 2021 में उन्होंने अपना पहला ATTAMPT दिया और उसमें सफल भी रहे, लेकिन उनकी रैंक के अनुसार उन्हें IRS सेवा मिली पर भरत का सपना एक IAS बनना थी, जिस वदह से उन्होंने फिर से परीक्षा देने का फैसला लिया और साल 2022 UPSC परीक्षा में हिंदी मीडियम से सफलता पाकर IAS बनने में सफल रहे, उन्हें AIR 85 मिली |


3.प्रिंस कुमार (RANK -89)


बिहार के रहने वाले प्रिंस कुमार के पिता एक मोटर मैकेनिक हैं | प्रिंस ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने गाँव से ही पूरी की, जिसके बाद उन्होंने साल 2019 में  दीनदयाल उपाध्याय महाविद्यालय से भूगोल में ग्रेजुएशन पूरा किया | ग्रेजुएशन के बाद वे दिल्ली आ गए और यहीं से UPSC की तैयारी करनी शुरू की  UPSC की तैयारी के लिए प्रिंस ने कोचिंग की भी मदद ली | उन्होंने अपने OPTIONAL के लिए मैथिली साहित्य को चुना था | अपनी तैयारी पूरी करने के बाद साल 2020 में प्रिंस ने अपना पहला ATTAMPT दिया, जिसमें वे असफल रहे, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और साल 2021 में फिर से परीक्षा दी, जिसमें सफल होने के बाद उन्हें IPS के लिए चुना गया | लेकिन उनको IAS बनना था, जिसके लिए उन्होंने फिर से साल 2022 में परीक्षा दी और अपने दूसरें प्रयास में 89 रैंक हासिल कर IAS बनने का सपना पूरा किया | अपनी तैयारियों के बारे में प्रिंस ने कहा कि लोग बेकार ही कहते हैं कि इस परीक्षा के लिए आपको 16-16 घंटे पढ़ना होता है | सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करना होता है | ये सब बेकार की बाते हैं | मैं तो इस्टा, फेसबुक और ट्विटर सब चलाता था | रील्स भी देखा करता था, लेकिन हां, मैंने अपना टारगेट सेट कर रखा था कि रोज मुझे कितना सिलेबस खत्म करना है |


4. दिव्या तंवर  (RANK - 105)


हरियाणा के महेंद्रगढ़ की रहने वाली दिव्या तंवर अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं | वे अपनी माँ और अपनी मां और दो छोटे भाई-बहनों के साथ रहती हैं, बचपन में ही दिव्या के पिता का निधन हो गया | जिसके बाद मजदूरी कर उनकी माँ ने अपने बच्चों को पाला और पढ़ाया  दिव्या ने अपनी प्राथमिक शिक्षा अपने गाँव से पूरी की, जिसके बाद उन्होंने नवोदय विद्यालय में दाखिला लिया | उन्होंने अपना ग्रेजुएशन बीएससी में गवर्नमेंट पीजी कॉलेज से किया है | माँ की मदद करने के लिए दिव्या अक्सर बच्चों को पढ़ाया भी करती थीं | दिव्या का घर बहुत छोटा है, लेकिन उन्होंने वहीं रहकर बिना किसी कोचिंग के तैयारी की  और साल 2021 में अपने पहले ATTAMPT में सफलता हासिल कर सबसे कम उम्र की IPS बनने में सफल रही | लेकिन उनका लक्ष्य IAS बनना था, जिसके लिए उन्होंने तैयारी जारी रखी और साल 2022 में सफलता हासिल कर AIR-105 पाकर IAS बनने में सफल रही |


5. गगन सिंह मीणा (RANK -120)


राजस्थान के रहने वाले गगन सिंह मीणा ने अपनी शुरूआती पढ़ाई अपने गाँव से ही पूरी की जिसके बाद उन्होंने IIT BHU वाराणसी से Civil Engineering में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया | जिसके बाद उन्होंने UPSC की तैयारी के लिए दिल्ली के मुखर्जीनगर का रूख किया | अपनी तैयारी के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया से पूरी तरह से दूरिया बना ली और तैयारी में जुट गए | गगन ने अपनी तैयारी के लिए किसी कोचिंग का सहारा नहीं लिया बल्कि उन्होंने SELF STUDY को अपनी ताकत बना कर तैयारी की  UPSC में OPTIONAL विषय के लिए गगन ने MATHEMATICS को चुना था | अपनी तैयारी पूरी करने के बाद गगन ने साल 2020 में परीक्षा देने का फैसला किया, लेकिन अपने इस प्रयास में वे असफल रहे | जिससे सिख लेते हुए उन्होंने साल 2021 में फिर से प्रयास किया, जिसमें उन्हें सफलता तो मिली पर रैंक कम होने के चलते उन्हें IPS सेवा दी गई | जिसके बाद उन्होंने साल 2022 मे फिर से प्रयास किया और इस बार उन्हें AIR- 120 के साथ IAS का पद भी मिला  |