ऐसे Timetable जो आपको UPSC Topper बना सकता है ?


हम सब को जीवन में 24 घंटे मिलते हैं और जिसने इन 24 घंटों का सही उपयोग करना सीख लिया उसे सफल होने से कोई रोक नहीं सकता। अब यदि आप यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं तो अपने 24 घंटों का सही इस्तेमाल आपके लिए और भी जरूरी हो जाता है क्योंकि यहाँ आपका competition लाखों students से होगा और इतने tough competition में आप तभी आगे निकल सकते हैं जब आप समय का एक एक minute को अच्छी तरह utilize करें।


दिन के 24 घंटों का सही उपयोग आप तभी कर सकते हैं जब आप दिन की शुरुआत जल्दी करें। इसलिए कोशिश कीजिये कि आप सुबह 5 बजे तक उठ जाएँ ताकि आपको पूरे दिन में जादा समय मिल सके। उठने के बाद और दैनिक क्रिया से निवृत्त हो कर आपको सबसे पहले अपने मस्तिष्क को पूरी तरह जागृत करना चाहिए इसके लिए सुबह 5:30 से 6:30 बजे तक- करीब एक घंटे के इस समय का उपयोग व्यायाम या तेज कदमों से टहलने जैसी हल्की– फुल्की शारीरिक गतिविधि को दें। ध्यान और योग से आपके दिमाग को आराम मिलेगा, तनाव दूर होगा।


सुबह 6:30 से 7:30 बजे तक - इस एक घंटें आप पिछले दिन पढ़े गए विषयों को revise करें जो दिन में आज पढ़े जाने वाले विषयों के लिए निरंतरता बनाएगा।


सुबह 7:30 बजे से 8:00 बजे तक - इस समय का उपयोग आप नाश्ता और अखबार पढ़ने में करें। यह आपको पूरे दिन के लिए ऊर्जा प्रदान करेगा। अखबार पढ़ने से आपको राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाओं के बारे में अपडेट होने में मदद मिलेगी। हो सके तो, इसी समय करेंट अफेयर्स के नोट्स भी बना लें।


सुबह 8:00 बजे से 10:30 बजे तक- यह आपका पहला अध्ययन सत्र होगा। इस समय आप कोचिंग या खुद पढ़ाई कर सकते हैं। इस समय सबसे कठिन विषय की पढ़ाई करें क्योंकि सुबह के समय दिमाग अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करता है।


सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक - एक घंटे का अल्पविराम लें और अपने मस्तिष्क और शरीर को तरोताजा करने के लिए चाय पिएं और मस्तिष्क को आराम पहुंचाने वाले कुछ व्यायाम करें।


सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक - यह आपका दूसरा अध्ययन सत्र होगा। इस दौरान उन सब्जेक्टिव विषयों पर फोकस करने की कोशिश करें, जिन्हें आपको उस दिन कवर करना है।


दोपहर 1:00 बजे से 1:30 बजे तक - दोपहर में आप हल्का भोजन करें। प्रोटीन की प्रचुरता वाले खाद्य पदार्थों को भोजन में शामिल करें।


दोपहर 1:30 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक - यह आपका तीसरा अध्ययन सत्र होगा, जो दिन का सबसे लंबा सत्र होता है। इसलिए, इस समय में उन विषयों को पढ़ें जिन पर अधिक मेहनत करने की जरूरत है।


अपराह्न 4:00 बजे से 4:30 बजे तक - आधे घंटे का अल्पविराम लें और अपने मस्तिष्क और शरीर को तरोताजा करें।


अपराह्न 4:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक- यह समय आप अपने व्यक्तित्व एवं कौशल विकास को दें। आप अध्ययन समूह के लोगों से मिलें और बहस, समूह चर्चा जैसी गतिविधियों में शामिल हों।


शाम 5:30 बजे से 6:15 बजे तक- यह समय एंटरटेनमेंट के लिए होता है। आप हल्के खेल जैसे दौड़ना, जॉगिंग या ऐसा कोई भी खेल जो आप पसंद हो खेल सकते हैं।


शाम 6:15 बजे से 6:30 बजे- करीब 15 मिनट का रिलेक्‍स करें और परिवार के साथ बातचीत करें।


शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक- यह आपका चौथा अध्ययन सत्र होगा। शाम तक आपका दिमाग कुछ हद तक तनाव ग्रस्त हो जाएगा। इसलिए, आप इस समय रूचिकर विषयों को पढ़े।


रात्रि 8:30 बजे से 9:00 बजे तक- इस समय रात का भोजन करें। इस समय कार्बोहाइड्रेट्स खाने से बचें, रात के खाने में फल और हरी सब्जियों को शामिल करें।


रात्रि 9:00 बजे से 10:00 बजे तक- अंग्रेजी सामाचार और प्राइम टाइम चैनल चर्चा देखें। यह आपको सभी अनिवार्य तथ्यों एवं आंकड़ों के साथ दिन के प्रमुख समाचारों का गहन विश्लेषण प्रदान करेगा।


रात्रि 10:00 बजे से 10:30 बजे तक- इस समय में इंटरनेट या किसी अन्य माध्यम से प्रमुख समाचार को पढ़ें और उनका तथ्यात्मक या सूचनापरक नोट्स तैयार करें।


इसके बाद आपको सो जाना चाहिए क्योंकि अगले दिन आपको जल्दी उठना भी तो है।