इसमे कोई दो राय नहीं है| कि यूपीएससी की परीक्षा बेहद मुश्किल होती है| लेकिन यह भी सच है| कि जो लोग यूपीएससी crack करते हैं वो भी हमारी आपकी तरह ही आम इंसान होते हैं। फर्क बस इतना सा है| कि वो हार्ड वर्क के साथ साथ स्मार्ट वर्क के हुनर का भी इस्तेमाल करते हैं | और यही हुनर उन्हें अन्य लोगों से अलग कर देता है।

 

सिविल सेवा परीक्षा मुश्किल जरूर है| लेकिन हर मुश्किल की तरह यदि आत्मविश्वास और सही स्ट्रेटजी के साथ तैयारी की जाए तो इसमे भी सफलता जरूर मिलेगी। जिसने इन दोनों पक्षों को साध लिया उसका सिविल सेवक बनाना तय है। जहां तक आत्मविश्वास का सवाल है| तो अगर आपकी तैयारी अच्छी रहेगी तो आपका आत्मविश्वास खुद ही जागृत हो जाएगा और अच्छी तैयारी करने के लिए यह आवश्यक है| कि आपकी रणनीति सटीक हो। तो अगर आप यह सोच रहे हैं| कि एक अच्छी रणनीति कैसे बनाएँ तो आपको इन टिप्स को फॉलो करना चाहिए।

 

Understand the exam - यूपीएससी की तैयारी करना किसी युद्ध लड़ने जैसा ही है| और हर युद्ध की तरह इसके योद्धा भी दो तरह के होते हैं। पहले वे जो सामने आने वाली चुनौती से सीधा भिड़ जाते हैं| और दूसरे वे जो चुनौती से दो दो हाथ करने से पहले उसे समझते हैं| उसके लिए स्ट्रेटजी बनाते हैं| और फिर बड़े ही धैर्य के साथ मैदान में उतरते हैं। इसीलिए सबसे पहले परीक्षा को समझिए। इसके पैटर्न, इसकी रिक्वाइरमेंट को समझिए और अपने आपको मेंटली और फिजिकलि उसके लिए तैयार कीजिये। किताब से पहले एग्जाम का सिलैबस पढ़िये। जब आप यह स्टेप पूरा कर लेंगे तभी आप यूपीएससी के इस भंवर में उतारने के लिए फिट होंगे।

 

Utilizing time and priorities हम सबको दिन के 24 घंटे, हफ्ते के 7 दिन और साल के 52 हफ्ते ही मिलते हैं| फिर भी हम सबकी सक्सेस रेट एक जैसी नहीं है। जानते हैं क्यों? क्योंकि हम सब समय का इस्तेमाल अलग अलग ढंग से करते हैं। यदि आप समय का सही इस्तेमाल करना नहीं सीखेंगे तो आपकी तैयारी पूरी नहीं हो सकेगी और एग्जाम हाल के अंदर एक झटके में आपकी सारी मेहनत waste हो जाएगी। समय का सही इस्तेमाल करने के लिए अपनी priorities को सही क्रम में रखें। आप जो भी कर रहे हों| उसे करने से पहले एक बार यह जरूर सोचें कि आप जो कर रहे हैं| क्या वह आपको अपने लक्ष्य प्राप्ति में मदद करेगा? यदि इसका जवाब है| नहीं तो आप अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। तो जो भी काम आपको आपकी गोल की तरफ नहीं ले जा रहा है| उसे अपनी priorities में नीचे रखें।


 


Start with basics - अक्सर हम तैयारी शुरू करते समय हर विषय की ढेर सारी किताबें खरीद लेते हैं| और उन्हें कमरे में बस सजा कर रख देते हैं। यूपीएससी की तैयारी के लिए सबसे पहले हर विषय की कक्षा 6 से कक्षा 12 तक की एनसीईआरटी की किताबें पढ़ें। एक बार पूरा पढ़ लेने के बाद उसे दोबारा पढ़ें। यकीन मानिए जनरल स्टडीस की कई विषयों की तैयारी आप सिर्फ एनसीईआरटी की किताबों से ही कर सकते हैं। एनसीईआरटी को पूरा पढ़ लेने के बाद ही आपको रिफ्रेन्स बुक पढ़ना चाहिए।

 

प्रैक्टिस प्रैक्टिस and प्रैक्टिस - practice makes perfect, और आईएएस ऑफिसर बनने के लिए perfection बहुत जरूरी है। आईएएस जैसी परीक्षा में सफलता पाने के लिए लगातार प्रैक्टिस करना बेहद आवश्यक है। इसका पैटर्न, इसका सिलैबस और इसका टाइम फ्रेम इन सब को conquer करने के लिए आप एक सेकंड के लिए भी सुस्त नहीं हो सकते। आपको खरगोश नहीं कछुआ बन कर लगातार लक्ष्य की ओर बढ़ते रहना है।

 

Compete with yourselfइंसान की प्रकृति होती है अपने आस पास के लोगो से प्रतिस्पर्धा करना। हम हमेश यह चाहते हैं| कि हम दूसरों से बेहतर रहें। मगर आईएएस ऑफिसर बनने के लिए इतने भर से काम नहीं चलेगा। आपको खुद से compete करना पड़ेगा। आपको अपने अंदर एक भावना जागृत करनी होगी कि जो आप आज हैं| कल आप उससे बेहतर बनेंगे।

 

Select optional subject judiciously - यूपीएससी की मुख्य परीक्षा में 500 अंकों के लिए वैकल्पिक विषय होता है। इसलिए, आपको बुद्धिमानी से एक वैकल्पिक विषय का चयन करना चाहिए और विषयों के पक्ष और विपक्ष के बारे में पूरी तरह से सचेत रहना चाहिए जैसे कि उस विषय में रुचि, इसमें पूर्व ज्ञान / अकादमिक पृष्ठभूमि, कोचिंग की उपलब्धता, अध्ययन सामग्री की उपलब्धता आदि।

 

Harness technology - आज कल दुनिया में टेक्नालजी की मदद हर क्षेत्र में ली जा रही है| और आप भी इसका फायदा उठा सकते हैं। यूपीएससी की तैयारी के लिए देश के बेस्ट कोचिंग संस्थान आज apps और websites की मदद से क्लाससेस ले रहे हैं। यदि आप चाहें तो किसी ऑनलाइन कोर्स में admission ले सकते हैं। साथ हीं हर प्रकार की जानकारी के लिए आप youtube videos भी देख सकते हैं।

 

Assess yourself - Self-assessment यूपीएससी की तैयारी का एक अनिवार्य हिस्सा है। कई लोग परीक्षा से कुछ दिन पहले से पहले mock टेस्ट लेना शुरू करते हैं| मगर यह तरीका सही नहीं है। mock tests आपको अपनी गलतियों को समझने का अवसर देते हैं। इसीलिए mock टेस्ट के लिए परीक्षा के नजदीक आने का इंतज़ार मत कीजिये। बल्कि अपनी पूरी तैयारी के दौरान समय समय पर खुद का मूल्यांकन करते रहें और जरूरी सुधार भी करते रहें।

 

Positive thinking - तैयारी के दौरान ऐसे का मौके आएंगे जब आपको यह लगेगा कि गलतियाँ बढ़ रही हैं| या तैयारी में विघ्न पड़ रहा है| और आप कुछ भी करने में असमर्थ हैं। ऐसे समय में positive attitude की बहुत जरूरत होती है। मुश्किल हर किसी की लाइफ में आती है| और जो सकारात्मक सोच के साथ उसका सामना करता है| वही सफल हो पाता है। याद रखिए – मन के हारे हार है| मन के जीते जीत।

 

Healthy lifestyleजितना स्वस्थ आपका शरीर होगा उतने ही आप एक्टिव और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। अपने आहार को संतुलित रखें। कोल्ड ड्रिंक्स और पिज़्ज़ा व बर्गर जैसे जंक फ़ूड से बचें। फिट रहने के लिए नींद पूरी होना जरुरी है| क्योकि अगर आपकी नींद पूरी नहीं होगी तो आप पढ़ते समय कॉन्संट्रेट नहीं कर पाएंगे और आपकी preparation हर दिन अधूरी रह जाएगी।