क्या है बिम्सटेक? || भारत के लिए बिम्सटेक का महत्व

नमस्कार, स्वागत है आपका Prabhat Exam के Youtube Channel पर। ये एक ऐसाPlatform है, जहां आपको मिलती हैं सभी Competitive exams से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां, जो आपकी किसी भी exam में सफल में होने में काफी मदद कर सकती हैं। अगर आप हमारे YouTube Channel पर पहली बार आए हैं, तो हमें Like और Subscribe ज़रूर करें और हमारे latest videos और updates सबसे पहले आप तक पहुँचें इसके लिए Bell icon को press करना ना भूलें। तो आइए शुरूआत करते हैं आज के video की, जो है – 

बिम्सटेक  और भारत के लिए बिम्सटेक का महत्व


  • बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल अर्थात ‘बिम्सटेक’ (Bay of Bengal Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation – BIMSTEC) इस वर्ष अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर रहा है।
  • ध्यातव्य है कि इसका गठन जून 1997 में बैंकॉक में शुरू हुआ था।
  • ‘बिम्सटेक’ का पांचवां शिखर सम्मेलन  30 मार्च को कोलंबो में आयोजित होगा।

क्या है बिम्सटेक (BIMSTEC) ?

  • बिम्सटेक (BIMSTEC), दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया के सात देशों का एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है
  • वर्ष 1997 में, बंगाल की खाड़ी क्षेत्र को एकीकृत करने के प्रयास में इस समूह की स्थापना की गई थी।
  • मूल रूप से इस समूह में बांग्लादेश, भारत, श्रीलंका और थाईलैंड शामिल थे, बाद में म्यांमार, नेपाल और भूटान भी इसके सदस्य बन गए।  
  • बिम्सटेक में, अब दक्षिण एशिया के पांच देश और आसियान के दो देश शामिल हैं तथा यह दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया के मध्य एक सेतु की भूमिका भी निभाता है।
  • इस समूह में मालदीव, अफगानिस्तान और पाकिस्तान को छोड़कर दक्षिण एशिया के सभी प्रमुख देश शामिल हैं।

बिम्सटेक क्षेत्र का महत्व

  • बिम्सटेक के सात देशों और इसके आसपास में विश्व की कुल आबादी का लगभग पांचवा भाग (22%) निवास करता है, और इनका संयुक्त रूप से सकल घरेलू उत्पाद $ 2.7 ट्रिलियन के करीब है।
  • बंगाल की खाड़ी, प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है, जिसका अभी तक दोहन नहीं किया गया है।
  • विश्व में व्यापार की जाने वाली कुल सामग्री का लगभग एक-चौथाई भाग, प्रतिवर्ष बंगाल की खाड़ी से होकर गुजरता है।   

भारत के लिए बिम्सटेक का महत्व

  • इस क्षेत्र की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में  भारत के लिए यह क्षेत्र काफी महत्वपूर्ण है।
  • बिम्सटेक, न केवल दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया के लोगों को जोड़ता है, बल्कि महान हिमालय और बंगाल की खाड़ी की पारिस्थितिकी को परस्पर संबद्ध करता है।
  • भारत के लिए, यह ‘नेबरहुड फर्स्ट‘ और ‘एक्ट ईस्ट‘ की प्रमुख विदेश नीति प्राथमिकताओं को कार्यान्वित करने के लिए एक प्राकृतिक मंच है।
  • भारत के लिए, बिम्सटेक से सम्बद्धता का एक प्रमुख कारण इस क्षेत्र की विशाल संभावनाएं हैं, जो दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया के देशों के साथ महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग खोलती हैं।
  • लगभग 300 मिलियन लोग या भारत की लगभग एक-चौथाई आबादी, बंगाल की खाड़ी से सटे चार तटीय राज्यों (आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल) में निवास करती है।
  • रणनीतिक दृष्टिकोण से, बंगाल की खाड़ी, जोकि मलक्का जलडमरूमध्य के लिए एक कीप (funnel) की भांति है, लगातार प्रभावशाली होते जा रहे चीन के लिए हिंद महासागर तक अपनी पहुँच बनाए रखने के लिए, एक प्रमुख थिएटर के रूप में उभरा है। 
  • चूंकि चीन द्वारा हिंद महासागर में पनडुब्बियों तथा जहाजों की आवाजाही में बढ़ोत्तरी सहित बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में प्रभुत्व जमाने वाली गतिविधियाँ की जा रही हैं, ऐसे में बिम्सटेक देशों के साथ अपने संबंधों को मजबूत करना भारत के हित में होगा।

अगर आपको हमारा ये video पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी ज़रूर Share करें, और अगर आपके पास हमारे लिए कोई सवाल है, तो उसे Comment में लिखकर हमें बताएँ। जल्द ही आपसे फिर मुलाकात होगी एक नए topic पर एक नए video के साथ।

देखते रहिए 

Prabhat Exams

नमस्कार


Connect Us:  Youtube   Twitter   Telegram     Facebook     Instagram     Whatsapp 

You Can Buy Our Books online or call us- Whatsapp

👉 UPSC Books : https://amz.run/5Qxh

👉 GENERAL KNOWLEDGE Books : https://amz.run/5Qz2

👉 OTHER GOVERNMENT EXAMS : https://amz.run/5Qz

👉 IIT JEE & NEET AND ALL OTHER ENGINEERING & MEDICAL ENTRANCES : https://amz.run/5Qz6

👉 SSC Examination Books : https://amz.run/5Qz7

👉 DSSB Books : https://amz.run/5Qz9

👉 BANKING/INSURANCE EXAMS : https://amz.run/5QzC

👉 RRB, RRC, RPF/RPSF, NTPC & LEVEL-1 : https://amz.run/5QzF

👉 UGC BOOKS : https://amz.run/5QzH

👉 NVS BOOKS : https://amz.run/5QzJ

👉 BIHAR BOOKS : https://amz.run/5QzK

👉 *Rajasthan Books : https://amz.run/5QzP

👉 MADHYA PRADESH : https://amz.run/5QzR

👉 UTTAR PRADESH  :https://amz.run/5RAa