राष्ट्रपति ने प्रदान किए “नारी शक्ति सम्मान पुरस्कार”

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को महिलाओं के सशक्तीकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 29 महिलाओं को 2020 और 2021 के लिये नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किया।

राष्ट्रपति ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली 29 महिलाओं को 28 पुरस्कार प्रदान किए। 

इनमें 2020 के लिए 14 पुरस्कार और 2021 के लिए 14 पुरस्कार शामिल हैं।

नारी शक्ति पुरस्कार व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा किए जाने वाले उल्लेखनीय योगदान के लिए मान्यतास्वरूप महिला और बाल विकास मंत्रालय की पहल के तहत प्रदान किए जाते हैं।

कोविड-19 महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण 2020 का पुरस्कार समारोह 2021 में आयोजित नहीं हो पाया था।

वर्ष 2020 के लिये नारी शक्ति पुरस्कार विजेताओं में उद्यमशीलता, कृषि, नवोन्मेष, सामाजिक कार्य, कला, दस्तकारी, एसटीईएमएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, चिकित्सा और गणित) तथा वन्यजीव संरक्षण क्षेत्र में काम करने वाली महिलाएं शामिल हैं। 

वर्ष 2021 के लिए नारी शक्ति पुरस्कार विजेताओं में भाषा-विज्ञान, उद्यमशीलता, कृषि, सामाजिक कार्य, कला, दस्तकारी, मर्चेंट नेवी, एसटीईएमएम, शिक्षा, साहित्य, दिव्यांगजन अधिकार आदि क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाएं शामिल हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित महिलाओं से मुलाकात की थी ।

यह पुरस्कार प्राप्त करने वालों में मर्चेंट नेवी की कप्तान राधिका मेनन, सामाजिक उद्यमी अनीता गुप्ता, आर्गेनिक खेती करने वाली आदिवासी कार्यकर्ता ऊषाबेन दिनेशभाई वसावा, नवाचार के लिए विख्यात नासिरा अख्तर, इंटेल इंडिया की प्रमुख निवृति राय, डाउन सिंड्रोम से पीड़ित कथक नृत्यांगना सायली नन्दकिशोर अगवाने, सांपों को बचाने वाली पहली महिला वनिता जगदेव बोराडे और गणितज्ञ नीना गुप्ता शामिल हैं। 

मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा था कि यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि सभी महिलाएं पारिवारिक स्तर पर निर्णय लेने की प्रक्रिया का हिस्सा बनें, जो उनके आर्थिक सशक्तिकरण के परिणामस्वरूप संभव होगा।

‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के क्रम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का सप्ताह भर चलने वाला समारोह नई दिल्ली में एक मार्च, 2022 को शुरू हुआ था। इस समारोह का समापन भी नारी शक्ति पुरस्कार वितरण से हो गया |

नारी शक्ति पुरस्कार के बारे में 

नारी शक्ति पुरस्कार व्यक्तियों एवं संस्थानों द्वारा किए जाने वाले उल्लेखनीय योगदान हेतु मान्यतास्वरूप महिला और बाल विकास मंत्रालय की पहल के अंतर्गत प्रदान किए जाते हैं

इस पुरस्कार को साल 1999 में शुरू किया गया. यह भारत में महिलाओं के सम्मान में सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है

प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं

नारी शक्ति पुरस्कार में 2 लाख रुपए की नकद पुरस्कार राशि एवं व्यक्तियों और संस्थानों को एक प्रमाण पत्र दिया जाता है

यह पुरस्कार उद्यमिता, कृषि, नवाचार, सामाजिक कार्य, शिक्षा एवं साहित्य, भाषा विज्ञान, कला एवं हस्तकला, विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी और अन्य विषयों में काम करने वाली महिलाओं को दिया जाता है

अगर आपको हमारा ये video पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी ज़रूर Share करें, और अगर आपके पास हमारे लिए कोई सवाल है, तो उसे Comment में लिखकर हमें बताएँ। जल्द ही आपसे फिर मुलाकात होगी एक नए topic पर, एक नए video के साथ,

देखते रहिए, 

Prabhat Exams,

नमस्कार!


Subscribe Us : Youtube  Twitter Telegram  Facebook  Instagram  Whatsapp