17 January 2020 Today Current Affairs in Hindi


Download PDF :- click Here 

1) आजादी के बाद पहली बार पेपरलेस होगा बजट

कोरोना महामारी (Covid-19 pandemic) के कारण इस बार केंद्रीय बजट (Union Budget 2021) के पेपर प्रिंट नहीं होंगे.  यह बजट पूरी तरह पेपरलेस होगा|  आजादी के बाद यह पहला मौका होगा जब बजट के पेपर प्रिंट नहीं होंगे.  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2021-22 का बजट पेश करेंगी | 

संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू होगा और 8 अप्रैल तक चलेगा|  यह दो चरणों में होगा|  पहला चरण जनवरी में शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेगा जबकि इसका दूसरा चरण 8 मार्च से 8 अप्रैल तक होगा|  16 फरवरी से 7 मार्च तक ब्रेक रहेगा|  पिछले साल कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण संसद का शीतकालीन सत्र आयोजित नहीं किया गया था| 

2) DRDO ने बनाई भारत की पहली स्वदेशी मशीन पिस्टल 

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और भारतीय सेना ने भारत की नौ एमएम की पहली स्वदेशी मशीन पिस्तौल तैयार की है|  भारतीय सेना के जवानों के लिए स्वदेशी मशीन पिस्तौल ASMI तैयार किया गया है|  भारत की पहली स्वदेशी मशीन पिस्तौल ASMI को भारतीय सेना की प्रदर्शनी में दिखाया गया| 
यह पिस्टल पूरी तरह से भारत निर्मित है और इसे डीआरडीओ की तरफ से विकसित किया गया है|  इस पिस्टल गन को बनाने में भारतीय सेना ने भी मदद की है|  यह पिस्टल 100 मीटर की दूरी से फायर कर सकती है|  इसे 4 महीने के रेकॉर्ड समय में विकसित किया गया है। 
आत्मनिर्भर भारत (Atmanirbhar Bharat) के तहत देश में ही हथियारों के निर्माण को लेकर आत्मनिर्भरता मजबूत हुई है|  इससे पहले पिछले साल नवंबर 2020 में डीआरडीओ द्वारा विकसित ‘रुद्रम’ एंटी रेडिएशन मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया था|  यह परीक्षण सुखोई-30 लड़ाकू विमान से किया गया था| 

3) 73वां भारतीय सेना दिवस 

प्रत्येक वर्ष 15 जनवरी को सेना दिवस (Army Day) 
के रूप में मनाया जाता है। यह दिन लेफ्टिनेंट जनरल के| एम|  करियप्पा जो भारतीय सेना के प्रथम भारतीय कमांडर इन चीफ बने और बाद में पहले फील्ड मार्शल, जिन्होंने इसी दिन भारत के अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल फ्रांसिस बुचर  (General Sir Francis Butcher)  की जगह ली थी, के सम्मान में मनाया जाता है। 
भारतीय सेना में उस समय लगभग 2 लाख सैनिक थे जब करियप्पा ने वर्ष 1947 में भारत-पाक के बीच हुए युद्ध में भारतीय सेना की कमान संभाली थी। 
भारतीय सेना का गठन वर्ष 1776 में ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता) में हुआ था।
यह दिन थल सेना की वीरता, अदम्य साहस, शौर्य और उसकी कुर्बानी की याद करता है। परमवीर चक्र और अशोक चक्र पुरस्कार विजेताओं की उपस्थिति में इस दिन वीरता पुरस्कार और सेना पदक प्रदान किए जाते हैं। 
पिछले सेना दिवस वर्ष 2020 में कैप्टन तानिया शेरगिल आर्मी डे परेड की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं थी।

4) फील्ड मार्शल केएम करियप्पा

भारतीय सेना में फील्ड मार्शल का पद सर्वोच्च होता है|  ये पद सम्मान स्वरूप दिया जाता है|  भारतीय इतिहास में अभी तक यह रैंक केवल दो अधिकारियों (सैम मानेकशॉ और केएम करियप्पा) को दिया गया है| 
फील्ड मार्शल केएम करियप्पा ने मात्र 20 साल की उम्र में ब्रिटिश भारतीय सेना में नौकरी शुरू की थी|  उन्होंने साल 1947 में हुए भारत-पाक युद्ध में पश्चिमी सीमा पर भारतीय सेना का नेतृत्व भी किया था| 
उन्हें भारत-पाक आजादी के समय दोनों देशों की सेनाओं के बंटवारे की जिम्मेदारी सौंपी गई थी| 
भारत सरकार ने उन्हें साल 1986 में 'फील्ड मार्शल' के पद से सम्मानित किया था| 
वे 14 जनवरी 1986 को ‘फील्ड मार्शल’ का खिताब प्राप्त करने वाले दूसरे व्यक्ति थे|  साल 1973 में भारत के पहले फील्ड मार्शन बनने का सम्मान सैम मानेकशॉ को है | 

5) प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तीसरे चरण की शुरुआत

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है|  इसे 15 जुलाई 2015 को विश्व युवा कौशल दिवस के मौते पर लॉन्च किया गया था|  इसका उद्देश्य कम पढ़े-लिखे लोगों को रोजगार मुहैया कराना है। 
इस योजना के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स, हार्डवेयर, फूड प्रोसेसिंग, फिटिंग, कंस्ट्रक्शन समेत अन्य 40 तकनीकी क्षेत्रों में 6 से 12 महीने के ट्रेनिंग एवम् सर्टिफिकेट कोर्स होते हैं जिसके लिए  युवाओं को कोई फीस नहीं देनी पड़ती है। 
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का तीसरा चरण 15 जनवरी 2021 को शुरू हो गया है|  सरकार की इस योजना का तीसरा चरण देश के सभी राज्यों के 600 जिलों में शुरू होने जा रहा है|  पीएमकेवीवाई 3| 0 के तहत योजना की 2020-21 की अवधि के दौरान आठ लाख लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा|  इस पर 948 करोड़ रुपये खर्च होंगे |  

Question of The Day

किस राज्य ने मौजूदा शैक्षणिक सत्र में मैट्रिक के छात्रों के लिए परीक्षा शुल्क माफ कर दिया है?

a. मध्य प्रदेश

b. ओडिशा

c. तेलंगाना

d. आंध्र प्रदेश

Question of The Yesterday

इबोला वैक्सीन का वैश्विक भंडार किस राष्ट्र में बनाया जा रहा है?

a. ग्रीनलैंड

b. जर्मनी

c. स्विट्जरलैंड

d. इटली

answer

c. स्विट्जरलैंड

Follow Us ON

YOUTUBE CHANNEL:-  YouTube 

JOIN US ON-  Telegram

FACEBOOK:- Facebook

VISIT OUR OFFICIAL WEBSITE:- Prabhatexam.com