16 January 2020 Today Current Affairs in Hindi


Download PDF :- Click Here 

1) डॉनल्ड ट्रम्प दो बार महाभियोग का सामना करने वाले  अमरीकी के पहले राष्ट्रपति बने

डॉनल् ट्रम् दो बार महाभियोग का सामना करने वाले अमरीका के पहले राष्ट्रपति बन गए हैं। अमरीकी संसद पर पिछले हफ्ते हुए हमले के लिए लोगों को उकसाने के आरोप में अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजंटेटिव ने ट्रम् पर महाभियोग चलाने के पक्ष में वोट दिया।

अमरीकी संसद पर हुए हमले में पांच लोगों की मौत हुई थी और कैपिटल की इमारत को नुकसान पहुंचाया गया। महाभियोग प्रस्ताव पर सीनेट में चर्चा इस महीने की 20 तारीख से पहले शुरु नहीं होगी, जब डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जो बाइडेन राष्ट्रपति का पदभार संभालेंगे।

2) भारत बायोटेक ने ब्राजील की कंपनी के साथ कोवैक्सीन की आपूर्ति के लिए किया समझौता

भारत बायोटेक ने ब्राजील के लिए कोवैक्सीन की आपूर्ति के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं |  इस वैक्सीन की संभावित निर्यात संभावनाओं पर चर्चा करने के लिए भारत बायोटेक में पिछले सप्ताह ब्राजील से एक टीम की यात्रा के बाद यह समझौता  किया गया |  ब्राजील से आए दवा निदेशक, इमानुएला मेडरेडस ने यह कहा कि, उन्होंने अत्यधिक तकनीकी, वैज्ञानिक और स्वच्छता नियंत्रण स्तरों की पहचान की है |  उन्होंने यह भी कहा कि, भारत बायोटेक दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन आपूर्तिकर्ताओं के स्तर पर गुणवत्ता और सुरक्षा का प्रदर्शन करते हुए उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरा है |  बता दे की भारत की पहली पूर्णतः स्वदेशी कोरॉना वैक्सीन कोवैक्सीन (Covaxin Vaccine) का विकास भारत बायोटेक द्वारा भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के साथ मिलकर स्वदेश में किया जा रहा है |

3) जो बाइडेन ने अब तक के सबसे बड़े कोरोना राहत पैकेज की घोषणा की

अमरीका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक खरब 90 अरब डॉलर के कोरोना वायरस आपात राहत पैकेज की घोषणा की है। श्री बाइडेन के इस प्रोत्साहन पैकेज का उद्देश् बिगड़ती अर्थव्यवस्था में सुधार लाना और महामारी से हुए नुकसान की भरपाई करना है।

बाइडेन की इस योजना में अमरीकी परिवारों को प्रत्यक्ष भुगतान की नई राशि, स्कूलों को सुरक्षित खोलने के लिए धनराशि देना और राष्ट्रीय वैक्सीन कार्यक्रम में तेजी लाना शामिल है। जो बाइडेन ने 20 जनवरी को कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहले 100 दिनों में 10 करोड़ वैक्सीन दिये जाने का लक्ष् तय किया है।

अमरीका सरकार ने आपात उपयोग के लिए दो अलग-अलग वैक्सीन की मंजूरी दी है। दोनों वैक्सीन अलग-अलग  दी जायेंगी। अब तक एक करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है।

4) अमेरिका ने क्यूबा पेआतंकवाद के राज्य प्रायोजकहोने का लगाया आरोप

 संयुक्त राज्य अमेरिका ने 11 जनवरी, 2021 को क्यूबा को आतंकवाद के लिए सुरक्षित स्थल प्रदान करने के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद की घटनाओं के लिए अक्सर समर्थन प्रदान करने के लिएआतंकवाद के लिए राज्य प्रायोजकके तौर पर फिर से नामित किया है |  क्यूबा के साथ आतंकवाद के राज्य प्रायोजकों की सूची में सिर्फ तीन अन्य देशों को शामिल किया गया हैईरान, उत्तर कोरिया और सीरिया |  पोम्पिओ ने यह दावा किया है कि, क्यूबा की सरकार ने हत्यारों, हमलावरों और अपहर्ताओं के लिए चिकित्सा देखभाल प्रदान की है, उन्हें अपने देश में रखा है और चिकित्सा प्रदान की है, जबकि कई क्यूबन भूखे, बेघर और बिना मूल चिकित्सा के जी रहे हैं |  उन्होंने आगे यह कहा कि, क्यूबा कई अमेरिकी भगोड़े लोगों को भी सताता है जिनपर राजनीतिक हिंसा के आरोप थे, जिनमें से कई क्यूबा में दशकों से रह रहे हैं |

5) गणतंत्र दिवस परेड में बांग्लादेश की सैन्य टुकड़ी लेगी भाग

आने वाली 26 जनवरी, 2021 को भारत के गणतंत्र दिवस परेड में 122 सदस्यीय बांग्लादेश सशस्त्र बल भाग लेगा |  यह भारत के इतिहास में केवल तीसरी बार है कि किसी भी विदेशी सैन्य दल को राजपथ पर राष्ट्रीय परेड में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है |  यह वर्ष, 2021 में बांग्लादेश मुक्ति युद्ध के 50 वर्ष पूरे होने के लिए भी महत्वपूर्ण है |  भारत ने वर्ष 1971 में तत्कालीन पूर्वी-पाकिस्तान अर्थात मौजूदा बांग्लादेश के साथ मिलकर, पाकिस्तान के प्रति बांग्लादेश के मुक्ति युद्ध में हिस्सा लिया था जिसमें अंततः भारत और बांग्लादेश की विजय हुई थी |

Question of the Day

इबोला वैक्सीन का वैश्विक भंडार किस राष्ट्र में बनाया जा रहा है?

a. ग्रीनलैंड

b. जर्मनी

c. स्विट्जरलैंड

d. इटली 

Question of the Yesterday

कैबिनेट मिशन योजना के अनुसार संविधान सभा में कुल कितने सदस् होने थे?

389

545

254

276

Answer

389