12 November  2020 Current Affairs in Hindi | Current Affairs Today | Daily Current Affairs Show |  Prabhat Exam

इस श्रृंखला में हम प्रतियोगी परीक्षा के दृष्टिकोण से दिन के महत्वपूर्ण वर्तमान मामलों को कवर करते हैं। हम विभिन्न समाचार पत्रों और वेब पोर्टलों से महत्वपूर्ण समाचारों को कवर करते हैं। इस करंट अफेयर शो को देखने के बाद आपको किसी भी न्यूज पोर्टल पर जाने की या न्यूजपेपर पढ़ने की आवश्यकता नहीं है।    



For Download PDF - Click here    

 1)  बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे




बिहार की 243 सीटों पर नतीजें आ चुके हैं. शुरुआत में जहां तेजस्वी यादव की कयादत वाला महागठबंधन आगे चल रहा था वहीं अब एनडीए ने सप्ष्ट बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है. एनडीए ने 125 सीटें, महागठबंधन ने 110 तो वहीं बसपा व अन्य पार्टियों के 8 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की.

 


2)         मुंबई इंडियंस ने पांचवीं बार जीता IPL का खिताब



यूएई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर रिकॉर्ड पांचवां आईपीएल खिताब अपने नाम कर लिया है।

3)   आर्मेनिया-अजरबैजान के बीच हुआ युद्ध विराम



नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र को लेकर पिछले डेढ़ महीने से भीषण जंग में उलझे आर्मेनिया और अजरबैजान में युद्ध विराम हो गया है. रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने मध्यस्थता करते हुए दोनों देशों को युद्ध विराम के लिए राजी किया. यह युद्ध विराम कल रात 12 बजे से लागू हो गया था.

सोवियत संघ के विघटन के बाद 1991 में नागोर्नो-काराबाख को अजरबैजान को दे दिया गया था. इस प्रांत में अधिकतर आबादी आर्मेनिया ईसाई बहुल है, जिसने अजरबैजान को खारिज करते हुए खुद को स्वायत्त घोषित कर दिया. इसके बाद 1994 से आर्मेनिया की सहायता से नागोर्नो-काराबाख के लोग स्वायत्त शासन चला रहे हैं.


 

4)      एससीओ परिषद के सदस्य देशों के प्रमुखों का 20वां सम्मेलन





शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) परिषद के सदस्य देशों के प्रमुखों का 20वां सम्मेलन 10 नवंबर, 2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता रूसी संघ के राष्ट्रपति श्री व्लादिमीर पुतिन ने की। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। एससीओ के अन्य सदस्य देशों के राष्ट्रपति जबकि भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अपने-अपने देश का प्रतिनिधित्व किया।

वर्चुअल माध्यम से यह पहला एससीओ सम्मेलन है और 2017 में भारत के इस गुट के पूर्णकालिक सदस्य बनने के बाद तीसरा सम्मेलन है।

 

Question of the Day ?

हाल ही में किस राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को मंज़ूरी दे दी है?

a.    पंजाब

b.    बिहार

c.    झारखंड

d.    उत्तर प्रदेश

Question of Yesterday-

संयुक्त राष्ट्र की तरफ से जारी एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार जलवायु आपदाओं से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले देशों में भारत निम्न में से किस स्थान पर है?

a.    पहला

b.    दूसरा

c.    तीसरा

d.    चौथा

Ans- c.    तीसरा

Please Like and subscribe our YouTube Channel

Prabhat Exam - http://bit.ly/PrabhatExam

Follow us on Telegram: https://telegram.me/prabhatexam

Visit us to our Blog :  https://prabhatexam.blogspot.com/