10 November 2020 Current Affairs in Hindi | Current Affairs Today | Daily Current Affairs Show | Prabhat Exam
इस श्रृंखला में हम प्रतियोगी परीक्षा के दृष्टिकोण से दिन के महत्वपूर्ण वर्तमान मामलों को कवर करते हैं। हम विभिन्न समाचार पत्रों और वेब पोर्टलों से महत्वपूर्ण समाचारों को कवर करते हैं। इस करंट अफेयर शो को देखने के बाद आपको किसी भी न्यूज पोर्टल पर जाने की या न्यूजपेपर पढ़ने की आवश्यकता नहीं है।
1) मणिपुर के ज्ञानेंद्रो निंगोबम बने हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष
निर्विरोध चुने जाने के बाद ज्ञानेंद्र, पूर्वोत्तर
भारत से हॉकी इंडिया का नेतृत्व करने वाले पहले अध्यक्ष बन गए है। वह दो साल के लिए
राष्ट्रीय महासंघ के प्रमुख के रूप में काम करेंगे।
ज्ञानेंद्र पिछले 40 वर्षों से मणिपुर में हॉकी
के अनुशासन से जुड़े हैं, और फेडरेशन जमीनी स्तर पर उनके काम से प्रभावित हैं।
वह हॉकी इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मणिपुर हॉकी
के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मणिपुर हॉकी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी रह चुके है। उन्होंने
मणिपुर में एक दैनिक संध्या पत्र मीयम के संपादक के रूप में भी काम किया है।
2) अमेरिका में पहली महिला उपराष्ट्रपति बनेंगी कमला हैरिस
1964 में हैरिस का जन्म ऑकलैंड (कैलिफोर्निया) में हुआ था।
उनकी मां भारतीय और पिता जमैका के रहने वाले थे। मां का नाम श्यामला गोपालन हैरिस
था। उनके पिता डोनाल्ड हैरिस थे। डोनाल्ड हैरिस ब्रेस्ट कैंसर वैज्ञानिक थे। बताया
जाता है कि कमला हैरिस की मां कैंसर का इलाज कराने के लिए अमेरिका पहुंची थीं। वहां
उनकी मुलाकात डोनाल्ड हैरिस से हुई।
कमला पहली बार 2003 में सैन फ्रांसिस्को के काउंटी की डिस्ट्रिक्ट
अटॉर्नी चुनी गई थीं
55 साल की कमला हैरिस ने 1998 में ब्राउन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई पूरी की। 2003 में उन्हें सिटी और सैन फ्रांसिस्को के काउंटी की डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के तौर पर चुना गया था। 2010 में कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल बनकर इतिहास रचा था। वह पहली अश्वेत महिला थीं, जिन्होंने यह पद हासिल किया था। 2016 में वह दूसरी अश्वेत महिला के तौर पर यूएस सीनेटर चुनी गईं थीं।
चीनी राष्ट्रपति शी
जिनपिंग ने चीनी अधिकारियों को अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सीमा के पास cheen
prashashit तिब्बत के दक्षिण-पश्चिम प्रांत सिचुआन me ek nai रेलवे परियोजना के निर्माण
में तेजी लाने का निर्देश diya hai. Yh nirdesh dete hue xi JINGPING कहा कि यह
RAILWAY pariyojna cheeni सीमा में सुरक्षा
की स्थिरता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
किचन-तिब्बत रेलवे परियोजना के बाद सिचुआन-तिब्बत
रेलवे तिब्बत में दूसरी रेलवे लाइन होगी। यह
तिब्बत पठार के दक्षिण-पूर्व से गुजरेगी, जो दुनिया के सबसे सक्रिय क्षेत्रों में से
एक है।
यह रेलवे लाइन अरुणाचल
प्रदेश की सीमा के करीब स्थित है।
भारत-चीन सीमा विवाद 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक
नियंत्रण रेखा को कवर करता है। चीन अरुणाचल
प्रदेश को दक्षिण तिब्बत का हिस्सा मानता है।
5) आईपीएल के फाइनल में पहुंची दिल्ली
Question of the Day ?
हाल ही में किस
राज्य सरकार ने 600 रुपए में कोरोना टेस्ट करने का फैसला लिया है?
a.
उत्तर प्रदेश
b.
बिहार
c.
पंजाब
d.
झारखंड
Question of Yesterday-
किस राज्य के
मुख्यमंत्री ने ’धरनी’ पोर्टल लॉन्च किया है?
a.
तमिलनाडु
b.
कर्नाटक
c.
आंध्र प्रदेश
d.
तेलंगाना
Ans- d). तेलंगाना
Please Like and subscribe our YouTube Channel
➡Prabhat Exam - http://bit.ly/PrabhatExam
➡Follow us on Telegram: https://telegram.me/prabhatexam