IFS और IFoS में क्या अंतर है?


आज की Blog में हम आपको IFS और IFoS में अंतर बताएँगे| दरअसल, IFos को कई बार IFS भी कह दिया जाता है| जिस वजह से लोग Confuse हो जाते हैं कि आखिर दोनों में अंतर क्या है| कई बार IFS और IFoS को लोग एक ही मान लेते हैं| तो आज की इस Blog में हम आपका यही भ्रम दूर करने वाले हैं| तो बने रहिए हमारे साथ|

दोस्तों! सबसे पहले तो आपको यह जान लेना जरुरी है कि IFS और IFoS दोनों अलग Posts होती हैं, जोकि सिविल सेवा के अंतर्गत आती हैं| UPSC लगभग 24 सिविल सेवा पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा Conduct करवाती है| और ये दोनों पद भी उन्हीं के अंतर्गत आती हैं|

बात करें IFS और IFos में अंतर की तो आपको सबसे पहले इन दोनों पदों के बारे में जानेंगे की आवश्यकता है|

दोस्तों! IFS का पूरा नाम Indian Foriegn Service है, जिसे हिंदी में ‘भारतीय विदेश सेवा के नाम से भी जानते हैं| वहीँ IFoS की full form है Indian Forest Service यानी भारतीय वन सेवा|

जहाँ एक तरफ भारतीय विदेश सेवा अधिकारी को दूसरे देशों में जाकर भी काम करना पड़ता है तो वहीँ भारतीय वन सेवा अधिकारी को देश की सीमाओं के भीतर ही काम करना होता है| साथ ही, IFS Officer Central Govt. के अंतर्गत काम करते हैं| तो वहीं IFoS Officer Central Govt. और State Govt. दोनों के लिए काम करते हैं|

भारतीय विदेश सेवा/IFS उन व्यक्तियों के लिए एक प्रतिष्ठित करियर Option है जो भारतीय सरकार के विदेश मामलों के विभाग में काम करने की इच्छा रखते हैं| IFS एक प्रशासनिक सरकारी सेवा है, और इसकी प्राथमिक भूमिका अन्य देशों के साथ Diplomatic मामलों में भारत का प्रतिनिधित्व करना है|

इसके अलावा, भारतीय वन सेवा/IFoS प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और भागीदारी पूर्ण स्थायी प्रबंधन के माध्यम से देश की Ecological Sustainability सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय वन नीति को लागू करती है| इस सेवा के सदस्य National Gardens, Tiger Reserve, Wildlife Sanctuaries, और देश के अन्य संरक्षित क्षेत्रों को Manage भी करते हैं|

बात करें दोनों पदों के अधिकारियों के वेतन की तो, एक IFS यानी भारतीय विदेश सेवा अधिकारी को 7वें वेतन आयोग के तहत Salary और कई अन्य भत्ते और लाभ मिलते हैं| नौकरी मिलने के बाद एक IFS अधिकारी की Starting Salary 56,100 रूपये होती है, साथ ही महंगाई भत्ता/DA, मकान किराया भत्ता/HRA, परिवहन भत्ता, विशेष विदेशी भत्ता, विदेश सेवा विशेष वेतन, अवकाश यात्रा रियायत/LTC आदि अन्य भत्ते IFS अधिकारी को मिलते हैं| बाद में अनुभव के आधार पर इनकी सैलरी 1.5 लाख रु. तक हो जाती है|

बात करें, एक भारतीय वन सेवा/ IFoS अधिकारी के वेतन के बारे में तो इस विभाग में वेतन के साथ अनेकों प्रकार की सुविधाएँ भी मिलती हैं| एक Forest Officer को Starting Salary Pay 15,600 रुपये (बेसिक)+ DA (2 प्रतिशत) + TA (3600)+HRA (30 प्रतिशत) तक दिया जाता है और न्यूनतम वेतन 39,100 रूपये प्रतिमाह तक है|

तो दोस्तों! हमें आशा है कि इस Blog में हमने आपको जो बताया उससे आपको IFS और IFoS Service में Difference करने में मदद मिलेगी|