UPSC Pre और Mains में कौन-कौन से Subjects किस-किस BOOK से पढनी चाहिए


दोस्तों, आज हम बात करेंगे कुछ ऐसी किताबों के बारे में जो Prabhat Exam खास तौर पर आपके लिए ले कर आया है। आपके यानि UPSC के Aspirants के लिए। हम जानते हैं की यूपीएससी की तैयारी अन्य परीक्षाओं के मुक़ाबले कितनी अलग और कठिन होती है। और कैसे इसके ढेर सारे Subjects कंडीडटेस को अक्सर Frustrate कर देते हैं क्योंकि उन्हें अलग अलग विषयों के लिए अलग अलग Sources की तलाश करनी पड़ती है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि Prabhat Exam आपके लिये हर विषय की किताब उपलब्ध करवा रहा है ताकि आपको Study Material ढूँढने के लिए भटकना नहीं पड़े।


भारतीय कला एवं संस्कृति – यह पुस्तक भारतीय संस्कृति की कहानियों और परंपराओं का वर्णन करती है। यह परीक्षा मार्गदर्शिका अभ्यर्थियों को व्यवस्थित तरीके से भारत की कला, संस्कृति, विरासत और विविधता से परिचित कराने और ज्ञान के विभिन्न पहलुओं पर उनकी सोच को समृद्ध करने में सक्षम बनाती है। इसे सिविल सेवा और मुख्य परीक्षा को ध्यान में रखकर लिखा गया है। इसमे विगत वर्षों में पूछे गए प्रश्नों को शामिल किया गया है ताकि अभ्यर्थी उसके अनुसार अपनी कार्य-योजना और रणनीति बना सके।


आधुनिक भारत का इतिहास - इस पुस्तक में प्रारंभिक आधुनिक भारत के राजनीतिक इतिहास का विश्लेषणात्मक और आलोचनात्मक विवरण दिया गया है। यह पुस्तक मुख्य सिविल सेवा परीक्षा के लिए आधुनिक इतिहास के संपूर्ण पाठ्यक्रम को कवर करती है और इसमें ऐसी सामग्री है जो प्रारंभिक परीक्षा के लिए भी बेहद उपयोगी है। पुस्तक की सामग्री अत्यंत प्रासंगिक है क्योंकि उन्हें वर्तमान पाठ्यक्रम के गहन विश्लेषण के बाद तैयार किया गया है। इसके अलावा, पुस्तक में अध्याय के अनुसार कई हल किए गए अभ्यास पत्र और पिछले वर्षों के हल किए गए प्रश्न पत्र भी शामिल हैं, जो इसे परीक्षा के दृष्टिकोण से अनुकूल बनाते हैं। इस पुस्तक की सबसे बड़ी विशेषता इसकी आंकड़ों और संक्षिप्त और प्रासंगिक सामग्री के साथ प्रस्तुति है। विषयों को इस तरह से व्यवस्थित किया गया था कि जब आप एक-एक करके अध्यायों को पढ़ेंगे तो हमें प्रवाह महसूस होगा।


प्राचीन एवं मध्यकालीन भारत का इतिहास - इस पुस्तक में प्रागैतिहासिक काल से प्रारंभ कर हड़प्पा सभ्यता, वैदिक काल, महाजनपद युग, मौर्य काल, गुप्त काल, राजपूत काल, दिल्ली सल्तनत इत्यादि इतिहास के प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत व सिविल सेवा के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार सामग्री प्रस्तुत की गई है। इस किताब में जिस तरह विभिन्न तथ्यों को सरल भाषा में समझाया गया है, वो किसी भी व्यक्ति की इतिहास में रूचि जगा सकता है। इस पुस्तक को चार भागों में बांटा गया है : प्राचीन भारत का इतिहास, मध्यकालीन भारत का इतिहास, विगत वर्षों (प्रारंभिक परीक्षा) के प्रश्न और विगत वर्षों (मुख्य परीक्षा) के प्रश्न| 21 अध्यायों एवं 2 विशेष भागों में समायोजित यह पुस्तक एक अनूठी संग्रहिका की तरह है, जिसमें प्राचीन तथा मध्यकालीन भारत के इतिहास की क्रमानुसार व्यापक विस्तृत विवेचना तथ्यपूर्ण, उच्चस्तरीय,विश्वसनीय, एवं प्रभावकारी तरीके से प्रस्तुत की गयी है।


भारत में लोक प्रबंधन - यह पुस्तक लोक प्रबन्धन के प्रायः सभी पहलुओं को कवर करती है। पुस्तक में शासन एवं सुशासन, संगठनात्मक प्रबन्धन, लोक प्रशासन, नव लोक प्रबन्धन आदि अवधारणाओं पर चर्चा की गई है। साथ ही, लोक प्रबन्धन के विधि, राजनीति, प्रशासन और अर्थशास्त्र के अंतरसंबंध को भी व्याख्यायित किया गया है। इस तरह यह पुस्तक अपने विषय की एक सम्पूर्ण और समग्र पुस्तक है। इस पुस्तक में लोक प्रशासन एवं लोक प्रबंधन, नव लोक प्रबंधन, संगठनात्मत प्रबंधन, लोक प्रबंधन एवं विधि, लोक प्रबंधन एवं अर्थशास्त्र, राजनीतिक अवधारणाएँ एवं भारत का संविधान, भारत में पर्यावरण प्रबंधन एवं सतत विकास, लोक प्रबंधन में सामाजिक एवं आर्थिक सर्वेक्षण, लोक प्रबंधन एवं जन मुद्दे - सुशासन एवं ई-शासन, भारत में सिविल सेवाएं एवं प्रशासनिक सुधार, प्रशासन में लोक प्रबंधन, लोक प्रबंधन के नवीन आयाम जैसे topics को कवर किया गया है।


Ethics, Integrity and Aptitude - इस पुस्तक में 80 से भी अधिक केस स्टडीज शामिल हैं। इस पुस्तक को नैतिक दुविधाएं और केस स्टडीज तक पहुंचने का तरीका, सॉल्वड केस स्टडीज और केस स्टडीज के रूप में 3 अध्यायों में विभाजित किया गया है। इसमें विषय-वार विस्तृत सिद्धांत और सभी प्रश्नों/उत्तरों का केस अध्ययन शामिल है। 2013 से 2019 तक यूपीएससी जीएस पेपर-IV में पूछे गए त्रुटि रहित पूर्ण स्पष्टीकरण भी इसमे आपको मिल जाता है। यह पुस्तक सभी मुद्दों का एक सरल और समग्र दृष्टिकोण देती है। इस पुस्तक की खासियत उम्मीदवारों को केस स्टडीज के बारे में मार्गदर्शन करना है। बाज़ार में अन्य पुस्तकें प्रत्येक प्रश्न के लिए अनावश्यक व्यापक समाधान/स्पष्टीकरण प्रदान करती हैं, जो उन्हें प्रासंगिक समाधान पुस्तकों के बजाय संदर्भ पुस्तकें बनाती हैं।


भारत की आंतरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन - यह पुस्तक भारत की आंतरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन से संबद्ध समस्त अवधारणाओं का निष्पक्षत व सरल भाषा में विवरण प्रस्तुत करती है। इसमें संगाठित अपराध, आतंकवाद, नक्सलवाद, साइबर अपराध, कालाधन, मनी लांड्रिंग, हवाला कारोबार, कश्मीर समस्या, सांप्रदायिकता इत्यादि ज्वलंत विषयों पर विश्लेषणात्मक सामग्री प्रस्तुत की गई है। इसकी प्रमुख विशेषताएँ भारत की आंतरिक सुरक्षा के विभिन्न पक्षों पर सटीक व विश्लेषणात्मक सामग्री आपदा प्रबंधन पर एक समग्र अवलोकन है। इस पुस्तक में मानचित्रों के द्वारा तथ्यों का सरल प्रस्तुतीकरण किया गया है जो आपको आसानी से समझ में आ जाएगी।


UPSC Book List :