UPSC कैसे तुम्हारे 'CONCEPTS' को CHECK करता है


यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा कहने को तो एक परीक्षा है लेकिन यह परीक्षा अन्य सभी परीक्षाओं से अलग है। यह Difference सिर्फ Syllabus या Pattern में ही नहीं बल्कि Content और Nature में भी झलकती है। अन्य परीक्षाओं में आपके नॉलेज को टेस्ट किया जाता है लेकिन यूपीएससी, यूपीएससी में आपके नॉलेज ले साथ साथ आपके Concepts को परखा जाता है।


क्या आपने कभी गौर किया है कि यूपीएससी का Question पपैर किसी भी अन्य परीक्षा के Question पेपर से कितना अलग होता है? आपको यह तो पता ही होगा कि यूपीएससी में डाइरैक्ट सवाल बहुत कम ही पूछे जाते हैं। डाइरैक्ट सवाल का मतलब कुछ ऐसा जैसे –


व्यक्तिगत सत्याग्रह के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. जवाहरलाल नेहरू पहले और विनोबा भावे दूसरे सत्याग्रही थे। 

2. सुभाष चन्द्र बोस ने लोगों को लामबंद करने के लिए इसी आंदोलन के दौरान ‘दिल्ली चलो’ का नारा दिया था। 

3. इसने भारतीय भावनाओं को अभिव्यक्ति दी कि वे द्वितीय विश्व युद्ध में अंग्रेजों का समर्थन नहीं कर रहे थे।


उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? 

(a) केवल 2 और 3 

(b) केवल 1 और 2 

(c) केवल 3 

(d) 1, 2 और 3


अब यदि आपने इतिहास को थोड़ा भी पढ़ा होगा तो आप इस सवाल का जवाब आसानी से दे सकते हैं कि पहले सत्याग्रही, विनोबा भावे थे, जबकि नेहरू दूसरे सत्याग्रही थे। ‘दिल्ली चलो’ का नारा, 1944 में सुभाष चन्द्र बोस ने आई एन ए के मार्च के दौरान दिया था। और है। इस आंदोलन से, युद्ध को लेकर अंग्रेजों के प्रति अपनी गैर-राजनिष्ठा के बारे में भारतीयों की सशक्त राजनीतिक भावना उजागर हुई।


लेकिन यूपीएससी में इस तरह के सीधे सवाल आपसे पूछे जाएँ इसकी उम्मीद कम ही होती है। बल्कि यूपीएससी के सवाल तो ऐसे होते हैं जो किसी भी Topic पर आपकी क्लारिटी, आपकी समझ, आपके Concepts को चेक करते हैं।


उदाहरण के लिए 

निम्न कथनों पर विचार कीजिए- 


कथन (A): भारत छोड़ो आंदोलन का तुरन्त कोई परिणाम नहीं निकला। 

कारण (R): इसे भारतीय साम्यवादी दल तथा मुस्लिम लीग का समर्थन प्राप्त नहीं था।


नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

(a) "A" तथा "R" दोनों सही हैं और "R " "A" की सही व्याख्या करता है। 

(b) "A" तथा "R" दोनों सही हैं, परन्तु "R" "A" की सही व्याख्या नहीं करता है। 

(c) "A" सही है, परन्तु "R" गलत है। 

(क) "A" गलत है, परन्तु "R" सही है।


इस सवाल का जवाब देने के लिए आपको ना सिर्फ भारत छोड़ो आंदोलन और मुस्लिम लीग के बारे में जनकरी होनी चाहिए अबल्कि आपको यह भी पता होना चाहिए कि इस आंदोलन के दौरान लीग की क्या भूमिका थी?


अब इसका सही जवाब देने के लिए आपको न सिर्फ असहयोग आंदोलन के बारे में जानकारी होनी चाहिए बल्कि आपको काँग्रेस के विभिन्न आंदोलनों के बारे में जनकरी होनी चाहिए साथ ही आपको यह भी मालूम होना चाहिए की लीग का प्रभाव किस हद तक देश में व्याप्त था?

अब सवाल उठता है कि इस कान्सैप्ट वाली Side को मजबूत करने के लिए क्या किया जा सकता है ?

सबसे पहले तो जो भी पढ़ें उसे सिर्फ जानकारी हासिल करने के लिए ना पढ़ें बल्कि पढ़ते समय उसके Application को भी ध्यान में रखें। उदाहरणस्वरूप यदि हम बाढ़ के बारे में पढ़ते हैं तो हमें बाढ़ के कारण, उसके निहितार्थ (सकारात्मक एवं नकारात्मक) मानवीय जीवन एवं संपदा पर उसके प्रभाव, उनके शमन तथा प्रबंधन को समझने पर फोकस करना है ना कि बाढ़ से संबंधित वैज्ञानिक साहित्य, नदी प्रवाह आदि को पढ़ना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा ये पढ़ा जा सकता है कि बाढ़ भूकंप से किस प्रकार संबंधित है।


दरअसल, सिविल सेवा परीक्षा की सफलता आपकी परीक्षा पर उतना निर्भर नहीं करती है जितना वह आपके परिश्रम करने के तरीकों पर निर्भर करती है।


हम सभी अभ्यर्थी कठिन परिश्रम करने की अपेक्षा रखते हैं लेकिन हमें इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए सिर्फ परिश्रम की नहीं बल्कि स्मार्ट परिश्रम की आवश्यकता होगी।