संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा  2022 का परिणाम जारी कर दिया है. इसमें टॉप चार पर लड़कियों ने जगह बनाई है और इशिता किशोर इस साल की टॉपर बनी हैं | वहीं, दिल्ली स्थिति केंद्रीय विश्वविद्यालय जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) भी पीछे नहीं है |  JMI के फ्री आवासीय कोचिंग अकादमी (RCA) के 23 अभ्यर्थियों का चयन सिविल सेवा के लिए हुआ है |


RCA के मुताबिक, इन चुने गए 23 उम्मीदवारों में से कुछ को IAS और IPS मिलने की उम्मीद है और बाकी के उम्मीदवारों को पसंद के अनुसार IRS, ऑडिट एंड अकाउंट सर्विस, IRTS और ग्रुप-ए की अन्य संबद्ध सेवाएं मिलने की संभावनाएं है | इस बार RCA की तरफ से सबसे ज्यादा बेहतरीन प्रदर्शन अजमेरा संकेत कुमार ने किया है. उनको 35वीं रैंक हासिल हुई है | कोचिंग एकेडमी के जिन लोगों का चयन हुआ है, उनमें से 12 लड़कियां हैं और 11 लड़के है |


आइए सबसे पहले आपको जामिया के RCA से कोचिंग करने वालें उन 23 उम्मीदवारों के नाम और उनकी रैंकिंग बताते हैं, जिन्होंने ये एग्जाम क्रैक किया है |


1. अजमेरा संकेत कुमार- रैंक 35 

2. दिव्यांशी सिंगला- रैंक 95(पंचानबे) 

3. आमिर खान- रैंक 154(एक सौ चौवन) 

4. एसके हबीबुल्लाह- रैंक 189(एक सौ नवासी) 

5. सुवांगी खुंटिया- रैंक 248(दो सौ अड़तालीस) 

6. आकिप खान- रैंक 268(दो सौ अड़सठ) 

7. रशीदा खातून- रैंक 354(तीन सौ चौवन) 

8. अयमान रिजवान- रैंक 398(तीन सौ अट्ठानबे) 

9. पूजा मीणा- रैंक 467(चार सौ सड़सठ) 

10.मोहम्मद इरफान- रैंक 476(चार सौ छिहत्तर) 

11.श्रुति- रैंक 506 

12. रेपुडी नवीन चक्रवर्ती- रैंक 550 

13. सैयद मोहम्मद हुसैन- रैंक 570 

14. काजी आयशा इब्राहिम- रैंक 586(पाँच सौ छियासी) 

15. जसकरन सिंह- रैंक 595(पाँच सौ पंचानबे) 

16. अभिषेक दावाच्या- रैंक 610 

17.अदिति वर्मा- रैंक 652 

18. शुमैला चौधरी- रैंक 703 

19. उमेश मीणा- रैंक 729 

20. पल्लवी विजयवंशी- रैंक 730 

21. तस्कीन खान- रैंक 736 

22. मोहम्मद बुरहान जमान- रैंक 768(सात सौ अड़सठ) 

23. ईरम चौधरी- रैंक 852


इस उपलब्धि पर जामिया मिलिया की कुलपति प्रो. नजमा अख्तर ने कहा कि RCA का प्रदर्शन साल दर साल बढ़िया होता जा रहा है | हम आने वाले वर्षों में बेहतर परिणाम की उम्मीद करते हैं | बता दें कि पिछले साल यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में टॉपर श्रुति शर्मा RCA से ही थीं |


2010 से 2023 तक RCA से 270 से अधिक अभ्यर्थियों का चयन सिविल सेवा के लिए हो चुका है. RCA को UGC द्वारा सेंटर फॉर कोचिंग एंड करियर प्लानिंग के संरक्षण में स्थापित किया गया था | यहां सिविल सेवाओं और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए SC, ST, महिलाओं और अल्पसंख्यकों के छात्रों को मुफ्त कोचिंग और आवासीय सुविधाएं प्रदान की जाती हैं |


JMI के फ्री आवासीय कोचिंग अकादमी में एडमिशन लेने के लिए और सिलेक्शन प्रोसेस जाने के लिए आप हमारी वीडियो देख सकते है | वीडियो का लिंक आपको Discription Box में मिल जाएगा इसके आलावा कमेंट में वीडियो लिंक pin हुआ मिल जाएगा |


बताते चलें कि RCA की स्थापना के बाद से कोचिंग प्राप्त 270 से भी ज्यादा सिविल सेवकों और अन्य केंद्रीय और राज्य सेवाओं में 380 अधिकारियों का चयन हुआ है।  साल 2018 में जुनैद अहमद और फैज अकील अहमद जैसे कई टॉपर्स शामिल हैं।