1. विश्व यात्रा बाजार की मेजबानी किस शहर ने की ? 

A. रोम 

B. लंदन 

C. पेरिस 

D. जिनेवा 

उत्त : B 

व्याख्या : इस साल लंदन ने वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट 2022 की मेजबानी की।  

• इसका आयोजन 7 नवंबर से 9 नवंबर, 2022 तक किया गया। 


2. संयुक्त राष्ट्र संघ के एक अध्ययन के अनुसार यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कितने ग्लेशियर खतरे में हैं? 

A. हिमनदों का आधा भाग 

B. ग्लेशियरों का एक तिहाई भाग 

C. हिमनदों का एक चौथाई भाग 

D. सभी हिमनद 

उत्तर: B 

व्याख्या: यूनेस्को द्वारा किए गए एक अध्ययन में पाया गया है कि यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल एक तिहाई ग्लेशियर तापमान में वृद्धि को सीमित करने के प्रयासों की परवाह किए बिना खतरे में हैं। 


3. IAF और RSAF के बीच वार्षिक संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण कहाँ शुरू हुआ है? 

A. गोवा 

B. महाराष्ट्र 

C. पश्चिम बंगाल 

D. असम 

उत्तर: C 

व्याख्या: भारतीय वायु सेना (IAF) और रिपब्लिक ऑफ सिंगापुर एयर फोर्स (RSAF) के बीच वार्षिक संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण (JMT) का 11 वां संस्करण वायु सेना स्टेशन, कलाईकुंडा, पश्चिम बंगाल में शुरू हुआ। 


4. सरकार ने चीनी मौसम 2022-23 के दौरान कितने टन तक चीनी के निर्यात की अनुमति दी है? 

A. 60 लाख मीट्रिक टन 

B. 50 लाख मीट्रिक टन 

C. 10 लाख मीट्रिक टन 

D. 20 लाख मीट्रिक टन 

उत्तर: A 

व्याख्या: सरकार ने चीनी सीजन 2022-23 के दौरान 60 लाख मीट्रिक टन तक चीनी के निर्यात की अनुमति दी है। 

5. अनुकूलन गैप रिपोर्ट 2022 किस संस्थान ने जारी की? 

A. नीति आयोग 

B. यूएनईपी ( UNEP) 

C. विश्व आर्थिक मंच 

D. यूएनएफसीसीसी (UNFCCC) 

उत्तर: B 

व्याख्या: संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) ने 'एडेप्टेशन गैप रिपोर्ट 2022: टू लिटिल, टू स्लो - क्लाइमेट अनुकूलन विफलता दुनिया को जोखिम में डालती है' शीर्षक से एक रिपोर्ट लॉन्च की। 


6. किस राज्य के ‘अन्नामलाई टाइगर रिज़र्व’ ने हाथी दत्तक ग्रहण योजना का अनावरण किया है ? 

A. केरल 

B. राजस्थान 

C. तमिलनाडु 

D. इनमें से कोई नहीं  

उत्तर : C 

व्याख्या : हाल ही में तमिलनाडु के ‘अन्नामलाई टाइगर रिज़र्व’ ने हाथी दत्तक ग्रहण योजना का अनावरण किया है। 


7. हाल ही में किस राज्य ने ‘9 नवम्बर’ को अपना स्थापना दिवस मनाया है ? 

A. राजस्थान 

B. केरल 

C. उत्तराखंड 

D. तमिलनाडु  

उत्तर : C 

व्याख्या : हाल ही में उत्तराखंड ने '9 नवम्बर’ को अपना स्थापना दिवस मनाया है । 

8. हाल ही में ' राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस' कब मनाया गया है ? 

A. 6 नवम्बर 

B. 9 नवम्बर 

C. 7 नवम्बर 

D. 5 नवम्बर 

उत्तर : B 

व्याख्या : हर साल 9 नवंबर को कानूनी सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के अधिनियमन के उपलक्ष में सभी कानूनी सेवा प्राधिकरण द्वारा हर साल राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस मनाया जाता है। 


9. किस राज्य के मुख्यमंत्री ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के लोगो का अनावरण किया है ? 

A. आडिशा 

B. राजस्थान 

C. आंध्र प्रदेश 

D. इनमें से कोई नहीं  

उत्तर : C 

व्याख्या :  आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने अपने ताड़ेपल्ली मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में विशाखापत्तनम  में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट - 2023 के लोगो का अनावरण किया। 


10. हाल ही में पूरे राज्य में सोने की एक सामान कीमत वाला राज्य कौनसा बना है ?  

A. महाराष्ट्र 

B. केरल  

C. उत्तर प्रदेश 

D. इनमें से कोई नहीं  

उत्तर : B 

व्याख्या :  केरल राज्य ने पूरे राज्य में सोने की एक सामान कीमत वाला राज्य बना गया है ।

 

11. किस केंद्रीय मंत्रालय ने ‘Mother Tongue Survey of India (MTSI)’ आयोजित किया? 

A. रक्षा मंत्रालय  

B. शिक्षा मंत्रालय 

C. गृह मंत्रालय 

D. इसमें से कोई नही  

उत्तर : C 

व्याख्या :  गृह मंत्रालय ने 576 भाषाओं की फील्ड वीडियोग्राफी के साथ Mother Tongue Survey of India (MTSI) पूरा कर लिया है। 

• प्रत्येक मातृभाषा के मूल स्वरुप को संरक्षित करने के लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) में 576 भाषाओं का MHA Mother Tongue Survey एक वेब-संग्रह है।                                                                          

• 2011 की भाषाई जनगणना के आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार, भारत में मातृभाषा के रूप में 19,500 से अधिक भाषाएँ या बोलियाँ बोली जाती हैं।    

 

12. ‘नेशनल फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड्स’ किस क्षेत्र में दी गई मेधावी सेवाओं के लिए दिए जाते हैं? 

A. पुलिस  

B. नर्सिंग 

C. डॉक्टर  

D. इनमे से कोई नही  

उत्तर : B 

व्याख्या : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नर्सिंग पेशेवरों को वर्ष 2021 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए। 

• राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कारों की स्थापना वर्ष 1973 में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा नर्सों और नर्सिंग पेशेवरों द्वारा समाज को प्रदान की गई मेधावी सेवाओं के लिए मान्यता के रूप में की गई थी।

  

13. भारत ने हाल ही में किस देश के साथ ‘Week of the Young Researchers 2022’ कार्यक्रम आयोजित किया? 

A. इंग्लैंड  

B. पेरिस  

C. जर्मनी  

D. जापान  

उत्तर : C 

व्याख्या : Indo-German Week of the Young Researchers 2022 का आयोजन Science and Engineering Research Board (SERB) India और German Research Foundation (DFG) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।                                                                                                                                         

• इसमें भारत और जर्मनी के 30 होनहार युवा शोधकर्ता रासायनिक विज्ञान में समकालीन मामलों पर बारीकी से चर्चा और बातचीत करेंगे।  

• इस कॉन्क्लेव का मुख्य लक्ष्य प्रारंभिक और मध्य-कैरियर शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है। 


14. किस केंद्रीय मंत्रालय ने ‘राष्ट्रीय जैव ऊर्जा कार्यक्रम’ (National Bioenergy Programme) को अधिसूचित किया है? 

A. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय 

B. गृह मंत्री कारपोरेट कार्य मंत्रालय 

C. सूचना और प्रसारण मंत्रालय 

D. नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय 

उत्तर : D 

व्याख्या : नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE), भारत सरकार ने राष्ट्रीय जैव ऊर्जा कार्यक्रम (National Bioenergy Programme) को अधिसूचित किया है।                                                                                                     

• मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2021-22 से 2025-26 की अवधि के लिए राष्ट्रीय जैव-ऊर्जा कार्यक्रम को जारी रखा है।  

                                                                                                 

15. कौन सी एयरोस्पेस कंपनी भारत का पहला निजी तौर पर विकसित रॉकेट लॉन्च करेगी? 

A. स्काईलैब्स एयरोस्पेस 

B. कोलिन्स एयरोस्पेस 

C. स्टारडॉर एयरोस्पेस 

D. स्काईरूट एयरोस्पेस 

उत्तर : D 

व्याख्या : स्पेस स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के श्रीहरिकोटा लॉन्चपैड से 12 से 16 नवंबर के बीच भारत का पहला निजी रॉकेट लॉन्च करने जा रहा है।                                                                  

• विक्रम-एस रॉकेट भारत में पूरी तरह से एक निजी कंपनी द्वारा निर्मित और संचालित पहला अंतरिक्ष प्रक्षेपण यान है।    


16. भारत के विधि आयोग के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? 

A. अरविंद कुमार 

B. पी.वी. संजय कुमार 

C. ऋतुराज अवस्थी 

D. अरूप कुमार गोस्वामी 

उत्तर : C 

व्याख्या :  भारत सरकार ने भारत के विधि आयोग के अध्यक्ष के रूप में सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ऋतुराज अवस्थी की नियुक्त किया है।                                                                                             

• विधि आयोग का गठन तीन वर्ष की अवधि के लिए किया गया है।                                                                                         

• विधि आयोग की भूमिका सरकार की नीतियों पर सलाह देता है साथ ही गलत नीतियों की आलोचना भी करता है।

  

17. 2023 में भारत के G20 प्रेसीडेंसी का थीम क्या है? 

A. 'वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर' 

B. वन वर्ल्ड सस्टेनेबल वर्ल्ड 

C. रिकवर टुगेदर रिकवर स्ट्रांगर    

D. निष्पक्ष और सतत विकास के लिए आम सहमति बनाना 

उत्तर : A 

व्याख्या : 2023 में भारत के G20 प्रेसीडेंसी का विषय 'वसुधैव कुटुम्बकम' या 'वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर' है।                                                                                        

• यह महा उपनिषद के प्राचीन संस्कृत पाठ से लिया गया है।                                                                                  

• यह थीम सभी जीवन के मूल्य की पुष्टि करता है। जो मनुष्य, पशु, पौधे और सूक्ष्मजीव के साथ पृथ्वी पर उनके परस्पर संबंध को बताता है। 


18. भारत के सांस्कृतिक, सामाजिक और पारंपरिक इतिहास के संदर्भ में विरदास, मदका, खादिन, अपातानी किसके नाम हैं ? 

A. आदिवासी समूह जो पूर्वी भारत में प्रबल हैं 

B. प्राचीन कवि और लेखक 

C. वर्षा जल संचयन और सिंचाई प्रणाली। 

D. कृत्रिम रूप से निर्मित लवणीय झीलें 

उत्तर : C 

व्याख्या :  विरदास, मदका, खादिन, अपतानी पारंपरिक वर्षा जल संचयन और सिंचाई प्रणाली के नाम हैं।  


19. हाल ही में 'तोखु इमोंग बर्ड कांउट ' की मेजबानी किस राज्य ने की  ?  

A. मणिपुर 

B. मिजोरम 

C. नागालैंड 

D. इनमें से कोई नहीं 

उत्तर : C 

व्याख्या : नागालैंड राज्य ने पक्षियों की सूची के लिए चार दिवसीय दस्तावेजीकरण कार्यक्रम तोखु इमोंग बर्ड काउंट (टीईबीसी) के पहले संस्करण की मेजबानी 4 से 7 नवंबर के बीच की । 


20. हाल ही में जस्टिस डी वाई चंद्रचूड ने देश के कौन से नंबर के मुख्य न्यायधीश के रूप में शपथ ली है ? 

A. 51वें 

B. 50वें 

C. 40वें 

D. 35वें 

उत्तर : B 

व्याख्या :  हाल ही में जस्टिस डी वाई चंद्रचूड ने देश के 50वें मुख्य न्यायधीश के रूप में शपथ ली है ।