‘भाषा आनुवंशिक या जेनेटिक उपहार नहीं है, यह एक सामाजिक उपहार है | एक नई भाषा सीखना एक क्लब का सदस्य बनने जैसा है - उस भाषा के बोलने वालों का क्लब’ 

आज के समय में इंग्लिश का महत्व काफी बढ़ गया हैं | अगर आपको अच्छी इंग्लिश आती होगी तो आपको अच्छी नौकरी मिलने में मदद मिलेगी, साथ ही शिक्षा के लिए भी आज के दौर में इंग्लिश काफी महत्वपूर्ण हो गई है | तो ऐसे में आइए जानते है कि कैसे करें अपनी इंग्लिश में सुधआर,,, 

जो भी अपनी इंग्लिश सुधारना चाहते हैं, ध्यान रखें: इंग्लिश सुधारने के लिए (1) वोकैब्यूलरी बढ़ाएं (2) ज्यादा लिखें और बोलें (3) खूब इंग्लिश पढ़ें और (4) ग्रामर दुरुस्त करें लेकिन कैसे ?? तो इसका जवाब हैं 'इंग्लिश वेब सीरीज'  

इंग्लिश वेब सीरीज देखना है जरूरी   

अंग्रेजी बोलने का अभ्यास करना अंग्रेजी सीखने का सबसे मजेदार भाग है | एक बार जब आप थोड़ी-सी भी अंग्रेजी बोलना सीख जाते हैं, तो उसके बाद आपकी स्किल में तेजी से सुधार करने के ढेर सारे तरीके हैं और मस्ती भी  वेब सीरीज देखने से आपको शब्दों के उच्चारण का पता चलता है और बिना किसी प्रयास के इसे मनोरंजन करते करते बोलना सीख जाते हैं | एक बार जब आप इन नए शब्दों से परिचित हो जाते हैं | तो आगे सुनना और आसान होता जाता है और आपके अंग्रेजी बोलने का आत्मविश्वास भी बढ़ता है | 

अब आप सोच रहे होंगे की ऐसी कौन सी WEB SERIES देखे जिससे आपकी अंग्रजी में सुधार हो तो ज्यादा मत सोचिए हम आपके इस सवाल का भी जवाब लेकर आए हैं | आइए जानते है कौन से है वह वेब सीरीज

1. यस मिनिस्टर: अंटोनी जे और जोनाथन लिन द्वारा लिखा गया 'यस मिनिस्टर' पॉलिटिकल व्यंग्य है | इसे पहली बार 1980 से 1984 (चौरासी) तक BBC 2 चैनल द्वारा प्रसारित किया गया था | अब यह कई वेबसीरिज पोर्टल पर उपलब्ध है | ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्स, मैनेजमेंट की फील्ड में उपयोग होने वाले अच्छे अंग्रेजी वर्ड्स, हंसी मजाक में जानने के लिए यह सीरीज आइडियल है | पात्रों का स्पीकिंग एक्सेंट भी ब्रिटिश है | इसकी मदद से आप अपनी अंग्रेजी ठीक कर सकते है |

2.  फ्रेंड्स: फ्रेंड्स एक अमेरिकी टीवी सिटकॉम है जो 1994 से 2004 तक चला इस शृंखला में छह दोस्तों की लाइफ की कहानी है जो जीवन के विभिन्न चरणों में साथ होते हैं | हिट टीवी सीरीज फ्रेंड्स देखना आपकी भाषा की समझ को बढ़ाने का एक अच्छा तरीका है, क्योंकि शो में इस्तेमाल की जाने वाली भाषा बुनियादी और व्यावहारिक है | इसका लेवल मॉडरेट है |

3.  मॉडर्न फैमिली: मॉडर्न फैमिली वेब सीरीज के साथ अंग्रेजी सीखने की सबसे अच्छी बात यह है कि ज्यादातर कास्ट बच्चे हैं | बच्चे बहुत धीमे बोलते हैं और सरल वोकैब्युलरी का उपयोग करते हैं, इस मनोरंजक शो के साथ आपको अंग्रेजी सीखना आसान होगा | कलाकार कोलंबियाई ग्लोरिया को बहुत सारे अंग्रेजी वाक्यांश भी समझाते हैं | इसका लेवल बिगिनर है |

4. शर्लक: 2010 में इस ब्रिटिश टीवी सीरीज के फिर से शुरू होने पर शर्लक होम्स फिर से 'कूल' हो गए यह इसी बात से पता चलता है कि मुख्य अभिनेता बेनेडिक्ट कंबरबैच अब दुनिया भर में सुपर-प्रसिद्ध हैं | सीरीज में उपयोग की जाने वाली वोकैब्युलरी व्यापक और विविध दोनों है और यह आपके सुनने के कौशल को विकसित करने के साथ-साथ आपके ग्रामर में सुधार करने में आपकी सहायता करेगी इसका लेवल मॉडरेट है |

5. द ऑफिस: इस कॉमेडी शो का ब्रिटिश संस्करण अंग्रेजी सीखने का सही विकल्प है | द ऑफिस सीरीज आपकी समझ और बातचीत कौशल का अभ्यास करने में आपकी मदद करती है और आसान वोकैब्युलरी भी प्रदान करती है | यह सीरीज हास्य, विडंबना और व्यंग्य से भरी है, और यह कार्यालय वोकैब्युलरी को व्यवहार में लाने के लिए आदर्श है | इसका लेवल मॉडरेट है |

6. द बिग बैंग थ्योरी: यह लोकप्रिय अमेरिकी सिटकॉम कैलिफोर्निया के चार सामाजिक रूप से अजीब वैज्ञानिक मित्रों और उनके सामान्य पड़ोसी पेनी की कहानी है | इसके एपिसोड छोटे और मजेदार हैं | जो अनौपचारिक रूप से बोली जाने वाली अंग्रेजी, रोजमर्रा के भाव और अमेरिकी सांस्कृतिक संदर्भों को सीखने के लिए एकदम सही हैं | इंजीनियरिंग और वैज्ञानिक वोकैब्युलरी के उदाहरण भी हैं | चूंकि शो में विभिन्न सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के कई पात्र हैं इसलिए आप विभिन्न अंग्रेजी लहजे भी सुन सकते हैं | इसका लेवल मॉडरेट है