1. रोश हशनाह उत्सव किस समुदाय से संबंधित है? 

A. हिंदू 

B. जैन 

C. बौद्ध 

D. यहूदी 

उत्तर: D 

व्याख्या: रोश हशनाह त्योहार 25 से 27 सितंबर 2022 तक मनाया जाता है। रोश हशनाह यहूदियों का एक विशेष त्योहार है, जो यहूदी नव वर्ष का प्रतीक है।   

2. विशेष विमानन ईंधन AVGAS 100 LL किस देश द्वारा लॉन्च किया गया था? 

A. स्पेन 

B. भारत 

C. पाकिस्तान 

D. अमेरीका 

उत्तर: B 

व्याख्या: भारत सरकार द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित विशेष विमानन ईंधन AVGAS 100 LL लॉन्च किया गया था। 

3. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किस शहर में एचएएल की एकीकृत क्रायोजेनिक इंजन निर्माण सुविधा का उद्घाटन किया? 

A. पुणे 

B. अहमदाबाद 

C. चेन्नई 

D. बेंगलुरु उत्तर : D 

व्याख्या : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की एकीकृत क्रायोजेनिक इंजन निर्माण सुविधा का उद्घाटन किया।  

• इसका उपयोग इसरो द्वारा अपने उपग्रह प्रक्षेपण कार्यों के लिए किया जाता है। एचएएल में, राष्ट्रपति साउथ जोनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की आधारशिला भी रखेंगी। 

4. वर्तमान विदेश व्यापार नीति को किस महीने तक बढ़ा दिया गया है? 

A. जनवरी 2023 

B. अप्रैल 2023 

C. जून 2023 

D. मार्च 2023 

उत्तर: D 

व्याख्या: मुद्रा की अस्थिरता और वैश्विक अनिश्चितता के कारण वर्तमान विदेश व्यापार नीति को मार्च 2023 तक बढ़ा दिया गया है। 

5. 1 अक्टूबर को कौन सी राज्य सरकार मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना (सीएमएचआईएस) नामक अपनी स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करेगी? 

A. नगालैंड 

B. केरल 

C. हरियाणा 

D. असम 

उत्तर: A 

व्याख्या: नागालैंड सरकार 1 अक्टूबर को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना (सीएमएचआईएस) नामक अपनी स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करेगी। 

6. सुप्रीम कोर्ट ने ताजमहल के कितने क्षेत्र में सभी व्यावसायिक गतिविधियों को रोकने का निर्देश दिया? 

 A. 400 मीटर 

B. 500 मीटर 

C. 250 मीटर 

D. 100 मीटर 

उत्तर: B 

व्याख्या : सुप्रीम कोर्ट ने ताज महल के 500 मीटर के क्षेत्र के आसपास से सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों और दुकानों को हटाने का निर्देश दिया है।  

• कोर्ट ने दुकानदारों के एक समूह की याचिका पर यह आदेश पारित किया है। 

7. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने किस शहर में साइबर सिक्योरिटी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CCoE) में 'एथिकल हैकिंग लैब' का उद्घाटन किया है? 

A. हैदराबाद 

B. नई दिल्ली 

C. कोलकाता 

D. हापुड़ 

उत्तर: A 

व्याख्या: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने हैदराबाद में साइबर सिक्योरिटी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CCoE) में 'एथिकल हैकिंग लैब' का उद्घाटन किया है। 

8. भारत और कौन सा देश सप्त कोसी उच्च बांध परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए सहमत हुए हैं? 

A. जापान 

B. नेपाल 

C. श्रीलंका 

D. बांग्लादेश 

उत्तर: B 

व्याख्या : भारत और नेपाल ने सप्त कोसी बांध परियोजना को लेकर और अध्ययन के बाद इस पर आगे कदम बढ़ाने पर सहमति जताई है। 

• दोनों पक्षों के वरिष्ठ अधिकारियों ने यहां बैठक की और द्विपक्षीय जल क्षेत्र सहयोग की समीक्षा की। 

9. किस राज्य सरकार ने 3 से 6 आयु वर्ग के लिए ट्यूटर योजना-2022 को मंजूरी दी है? 

A. असम 

B. पंजाब 

C. बिहार 

D. हिमाचल प्रदेश 

उत्तर: D 

0व्याख्या: मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले तीन से छह वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के लिए हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक बचपन देखभाल और शिक्षा ट्यूटर योजना-2022 को मंजूरी दे दी। 

10. बाजरा को बढ़ावा देने के लिए किस राज्य को पोशाक अनाज पुरस्कार, 2022 प्राप्त हुआ? 

A. हरियाणा 

B. गुजरात 

C. छत्तीसगढ 

D. राजस्थान   

उत्तर: C 

व्याख्या: बाजरा को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ को पोषक अनाज पुरस्कार, 2022 दिया गया । 

11. ग्रामीण विकास मंत्रालय ने कौन सा ऐप लॉन्च किया? 

A. रामदूत 

B. मेघदूत 

C. ग्रामदूत 

D. जलदूत 

उत्तर: D 

व्याख्या : ग्रामीण विकास मंत्रालय ने "जलदूत ऐप" विकसित किया है जिसका उपयोग देश के किसी भी गांव के चयनित कुओं के जल स्तर पता लगाने के लिए किया जाएगा।  

• केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री, श्री गिरिराज सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में "जलदूत ऐप" लॉन्च किया । 

12. 2026 तक राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (National Clean Air Programme – NCAP) के तहत शहरों में पार्टिकुलेट मैटर की सघनता में कमी का नया लक्ष्य कितना है? 

A. 50% 

B. 40% 

C. 60% 

D. 20% 

उत्तर : B 

व्याख्या :  केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने 2026 तक राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (National Clean Air Programme – NCAP) के तहत आने वाले शहरों में कणों की सांद्रता में 40% की कमी का नया लक्ष्य निर्धारित किया है।  

• 2024 तक 20 से 30% की कमी के पहले के लक्ष्य को अपडेट किया गया है। 20 शहरों ने वार्षिक औसत PM10 सघनता के राष्ट्रीय मानकों को पूरा किया है। NCAP के तहत शहर विशेष की कार्य योजना तैयार की जाती है। 

13.  ‘राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी आयोग विधेयक’ (National Anti-Corruption Commission Bill) किस देश से संबंधित है? 

A. जापान 

B. रूस 

C. ऑस्ट्रेलिया 

D. भारत 

उत्तर: C 

व्याख्या : ऑस्ट्रेलिया के अटॉर्नी जनरल ने हाल ही में राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी आयोग विधेयक (National Anti-Corruption Commission) पेश किया।  

• राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी आयोग सार्वजनिक क्षेत्र में गंभीर या प्रणालीगत भ्रष्टाचार की जांच और रिपोर्ट करने के लिए एक निकाय है।   

14.  हाल के एक अध्ययन के अनुसार, दुनिया भर में कौन सी प्रजाति सामूहिक रूप से लगभग 12 मिलियन टन शुष्क कार्बन का निर्माण करती है? 

A. चींटियाँ B. मक्खियां 

C. मकडियां 

D. इनमे से कोई नहीं  

उत्तर : A 

व्याख्या :  हाल के एक अध्ययन के अनुसार, दुनिया भर में मौजूद चींटियां सामूहिक रूप से लगभग 12 मिलियन टन शुष्क कार्बन का निर्माण करती हैं।  

• दुनिया भर में चींटियों की संख्या लगभग 20 क्वाड्रिलियन या 20 हजार मिलियन मिलियन आंकी गई है। 

15. भारत के किस राज्य में पहली बार जनजातियों पर ज्ञानकोष के पांच संस्करण जारी किये गए है? 

A. झारखंड 

B. छत्तीसगढ़  

C. ओडिशा 

D. उत्तर प्रदेश    

उत्तर : C 

व्याख्या : भारत का ओडिशा राज्य आदिवासी समुदायों पर उनकी सदियों पुरानी और अनूठी परंपराओं का दस्तावेजीकरण करने के लिए एक ज्ञानकोष के पांच संस्करण को जारी किया है। ऐसा करने वाला ओडिशा भारत का पहला राज्य बन गया है।  

• इस ज्ञानकोष में कुल 3800 पन्ने है। इसमे 62 जनजाति संप्रदाय के बारे में बताया गया है. जिसमे 418 अनुसंधान संदर्भ प्रकाशित किया गया है। 

16. वर्ष 2020 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है? 

A. हेमा मालिनी 

B. पूनम ढिल्लों  

C. उदित नारायण 

D. आशा पारेख 

उत्तर : D 

व्याख्या : सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने घोषणा की है कि वर्ष 2020 के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रसिद्ध अभिनेत्री आशा पारेख को प्रदान किया जाएगा। 

• 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 30 सितंबर को प्रदान किये जायेंगे। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू करेंगी। दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान है। यह पुरस्कार सर्वप्रथम वर्ष 1969 में देविका रानी को दिया गया था। 

17. भारत की किस कंपनी ने विमानन ईंधन ‘AVGAS 100 LL’ का स्वदेशी उत्पादन शुरू किया है? 

A. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन

B. भारत पेट्रोलियम 

C. हिंदुस्तान पेट्रोलियम 

D. ओएनजीसी  

उत्तर : A 

व्याख्या : ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने के लिए आयात पर निर्भरता को कम करने की दिशा में एक बड़े कदम में, सरकार द्वारा संचालित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने AVGAS 100 LL का स्वदेशी उत्पादन शुरू किया है, जो पिस्टन इंजन वाले विमानों और मानव रहित एरियल वाहनों के लिए एक विशेष विमानन ईंधन है।  

•  इसका स्वदेशी उत्पादन इंडियन ऑयल की गुजरात रिफाइनरी में किया जा रहा है। वर्तमान में AVGAS 100 LL का पूरी तरह से आयात किया जाता है। 

18. संस्कृति मंत्रालय ने तेलंगाना के वार्षिक उत्सव 'बथुकम्मा उत्सव' का आयोजन किस शहर में किया है? 

A. पटना  

B. अहमदाबाद 

C. वाराणसी 

D. नई दिल्ली  

उत्तर : D 

व्याख्या : संस्कृति मंत्रालय ने कार्तव्यपथ, इंडिया गेट, नई दिल्ली में बथुकम्मा उत्सव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने भी भाग लिया।  

• बथुकम्मा महोत्सव तेलंगाना में एक वार्षिक उत्सव है जो नौ दिनों तक चलता है और नवरात्रि के त्योहार के साथ ही मनाया जाता है। इस वर्ष बथुकम्मा उत्सव 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। 

19. हाल ही में,किसे महारानी एलिजाबेथ द्वितीय वुमन ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?   

A. ऋषि सुनक  

B. लिज ट्रस 

C. सुएला ब्रेवरमैन 

D. आलोक शर्मा  

उत्तर : C 

व्याख्या : ब्रिटेन की भारतीय मूल की गृह सचिव, सुएला ब्रेवरमैन को लंदन में एक समारोह में पहली बार महारानी एलिजाबेथ द्वितीय वुमन ऑफ द ईयर पुरस्कार के विजेता के रूप में नामित किया गया है।  

यह पुरस्कार वर्ष 2000 में दक्षिण एशियाई लोगों को यूके में उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित करने के लिए स्थापित किया गया था। 

सुएला ब्रेवरमैन एक ब्रिटिश राजनीतिज्ञ और बैरिस्टर हैं, जो 6 सितंबर 2022 से गृह सचिव के रूप में कार्यरत हैं। 

20. विश्व रेबीज दिवस कब मनाया जाता है? 

A. 27 सितंबर  

B. 28 सितंबर 

C. 29 सितंबर 

D. 26 सितंबर   

उत्तर : B 

व्याख्या : विश्व रेबीज दिवस प्रतिवर्ष 28 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिवस रेबीज वैक्सीन के आविष्कारक, लुई पाश्चर को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है।  

• इस दिवस का उद्देश्य रेबीज के खिलाफ लोगों में जागरूकता लाना, इसकी रोकथाम के बारे में उपाय सुझाना और इस बीमारी के खिलाफ दुनिया की उपलब्धियों का जश्न मनाना है।  

• विश्व रेबीज दिवस 2022 का थीम 'रेबीज: वन हेल्थ जीरो डेथ' (Rabies: One Health, Zero Deaths) थी।