1. देश के नागरिकों को, आर्म्ड फोर्स बैटल कैजुअल्टीज वेलफेयर फंड में योगदान के लिए कौन सी वेबसाइट लांच की जाएगी?  

A. भारत मां के सपूत 

B. माँ भारती के बहादुर सपूत 

C. धरती मां के सपूत 

D. माँ भारती के सपूत 

उत्तर : D 

व्याख्या : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक वेबसाइट 'मां भारती के सपूत' लॉन्च करेंगे, जो देश के नागरिकों को सशस्त्र बलों के युद्ध हताहत कल्याण कोष में योगदान करने में सक्षम बनाएगी। 

• प्रख्यात अभिनेता अमिताभ बच्चन को इसका गुडविल एंबेसडर बनाया गया है। 

2. हाल ही में किस देश ने अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों के दमन के लिए जिम्मेदार तालिबान के सदस्यों पर वीजा प्रतिबंध लगाया है? 

A. संयुक्त राज्य अमेरिका 

B. न्यूजीलैंड 

C. ऑस्ट्रेलिया 

D. फ्रांस 

उत्तर : A 

व्याख्या : संयुक्त राज्य अमेरिका ने तालिबान के सदस्यों और अन्य व्यक्तियों पर वीजा प्रतिबंध लगा दिया है, ये लोग अपनी नीतियों और हिंसा के माध्यम से अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों के दमन के लिए जिम्मेदार हैं।  

• यह वीजा प्रतिबंध नीति तालिबान के वर्तमान या पूर्व सदस्यों के लिए वीजा जारी करने को प्रतिबंधित करती है। 

3. वंदे-भारत आधारित माल ढुलाई सेवा किस रूट पर शुरू की जा रही है? 

A. गांधीनगर-मुंबई 

B. दिल्ली-वाराणसी 

C. दिल्ली-मुंबई 

D. दिल्ली-कटरा  

उत्तर : C 

व्याख्या : भारतीय रेलवे सुपर-फास्ट पार्सल सेवाएं शुरू करने की योजना बना रहा है।  

• वंदे भारत प्लेटफॉर्म पर बने नए 'फ्रेट ईएमयू रोलिंग स्टॉक' के जरिए इनकी योजना बनाई जा रही है और इसका पहला रेक जल्द ही पेश किए जाने की संभावना है।  

• भारतीय रेलवे इन मालगाड़ियों को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र और मुंबई क्षेत्र के बीच शुरू करने की योजना बना रहा है। 

4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के किस जिले में दो जल विद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखी है? 

A. कांगड़ा 

B. चंबा 

C. मंडी 

D. बिलासपुर 

उत्तर : B 

व्याख्या : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के चंबा में दो जल विद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखी है।  • नवीनतम परियोजनाओं से सालाना 270 मिलियन यूनिट से अधिक बिजली का उत्पादन होगा और राज्य को इससे लगभग 110 करोड़ रुपये  का वार्षिक राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है।  

5. पीएम-डिवाइन योजना का उद्देश्य भारत के किस क्षेत्र के विकास के लिए है? 

A. सीमा क्षेत्र  

B. तटीय क्षेत्र  

C. पहाड़ी क्षेत्र 

D. उत्तर-पूर्वी क्षेत्र  

उत्तर : D 

व्याख्या : भारत सरकार ने 100 प्रतिशत केंद्रीय वित्त पोषण के साथ पीएम-डिवाइन योजना की घोषणा की है।  

•  PM-DevINE का उद्देश्य भारत के उत्तर पूर्व क्षेत्र का विकास करना है।  

• इस योजना से युवाओं और महिलाओं के लिए सहायक उद्योगों, बुनियादी ढांचे, आजीविका गतिविधियों और सामाजिक विकास परियोजनाओं का सृजन किया जायेगा। 

6. भारत ने किस देश के साथ वैक्सीन एक्शन प्रोग्राम को वर्ष 2027 तक बढ़ा दिया है? 

A. फ्रांस 

B. जर्मनी 

C. संयुक्त राज्य अमेरिका 

D. रूस 

उत्तर : C 

व्याख्या : भारत सरकार ने वर्ष 2027 तक इंडो-यूएस वैक्सीन एक्शन प्रोग्राम को बढ़ा दिया है।  

• यह एक द्विपक्षीय सहयोगी कार्यक्रम है जो संयुक्त राज्य अमेरिका में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शियस डिजीज, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के सहयोग से बनाई गयी है। 

7. 'मेघा कयाक महोत्सव' की मेजबानी कौन सा राज्य/केंद्रशासित प्रदेश कर रहा है ? 

A. मेघालय 

B. नई दिल्ली 

C. राजस्थान 

D. हिमाचल 

उत्तर : A 

व्याख्या : मेघालय 13 से 16 अक्टूबर तक 'मेघा कयाक महोत्सव' की मेजबानी कर रहा है। 

• चार दिवसीय मेगा ग्लोबल एडवेंचर स्पोर्ट्स इवेंट, 'मेघा कयाक फेस्टिवल 2022' में 20 देशों के लगभग 100 प्रतिभागी भाग लेंगे। 

• यह 13 अक्टूबर को उम्थम गांव में उमट्रेव नदी में शुरू हुआ। 

8. विश्व दृष्टि दिवस 13 अक्टूबर 2022 को मनाया गया। 2022 में विश्व दृष्टि दिवस का विषय क्या है ? 

A. गुड हेल्थ, गुड साइट 

B. एवेरी साइट मैटर्स  

C. आईज आर क्रूशियल 

D. लव योर आईज  

उत्तर : D 

व्याख्या : हर साल विश्व दृष्टि दिवस 13 अक्टूबर को मनाया जाता हैं । इस वर्ष विश्व दृष्टि दिवस का विषय लव योर आईज रखा गया था । 

9. विद्युत मंत्रालय 14 अक्टूबर 2022 को किस शहर में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विद्युत् तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रियों का दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित करेगा? 

A. आगरा 

B. उदयपुर  

C. सूरत 

D. रांची 

उत्तर : B 

व्याख्या : 14 अक्टूबर 2022 को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विद्युत् तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रियों का दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन उदयपुर में किया गया है।  

10. औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) ने जुलाई 2022 में 2.4% की वृद्धि के मुकाबले अगस्त में कितने प्रतिशत का संकुचन देखा? 

A. 1.4 

B. 1.2 

C. 1.0  

D. 0.8  

उत्तर : D 

व्याख्या : औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) ने जुलाई 2022 में 2.4% की वृद्धि के मुकाबले अगस्त में 0.8 प्रतिशत का संकुचन देखा 

11. हाल ही में ' अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस ' कब मनाया गया है ? 

A. 11 अक्टूबर 

B. 12 अक्टूबर 

C. 13 अक्टूबर 

D. 10 अक्टूबर 

उत्तर : C 

व्याख्या : हर साल 13 अक्टूबर को आयोजित होने वाला ' अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस ' इसलिए मनाया जाता है कि कैसे दुनिया भर के लोग और समुदाय आपदाओं के प्रति अपने जोखिम को कम कर रहे हैं और उनके सामने आने वाले जोखिमों पर लगाम लगाने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ा रहे हैं। 

12. हाल ही में विश्व बैंक ने किस राज्य में SALT परियोजना के लिए 250 मिलियन का ऋण दिया है ? 

A. हरियाणा 

B. उत्तर प्रदेश 

C. आंध्र प्रदेश 

D. मध्य प्रदेश 

उत्तर : C 

व्याख्या : विश्व बैंक ने हाल ही में आंध्र प्रदेश में SALT परियोजना के लिए 250 मिलियन का ऋण दिया है । यह परियोजना स्कूली शिक्षा में सुधार के लिए शुरू की गई है ।  

13. किस हवाई अड्डे ने हरित ऊर्जा स्त्रोत से शतप्रतिशत परिचालन शुरू किया है ?  

A. आईजीआई एयरपोर्ट 

B. मुंबई हवाई अड्डा 

C. कोलकाता हवाई अड्डा 

D. इनमें से कोई नहीं 

उत्तर : B 

व्याख्या : हाल ही में मुंबई हवाई अड्डा ने हरित ऊर्जा स्त्रोत से शतप्रतिशत परिचालन शुरू किया है । 

14. हाल ही में किस देश में "GOOGLE PLAY POINTS प्रोगाम " लांच हुआ हैं? 

A. स्पेन 

B. फ्रांस 

C. भारत  

D. इमनें से कोई नहीं  

उत्तर : C 

व्याख्या : हाल ही में भारत में "GOOGLE PLAY POINTS प्रोगाम " लांच हुआ हैं।   

15.  हाल ही में किस देश में महात्मा गांधी के जीवन पर समर्पित 'गांधी संग्रहालय' खोला गया है ? 

A. अमेरिका  

B. बांग्लादेश 

C. दक्षिण अफ्रीका  

D. इनमें से कोई नहीं  

उत्तर : A 

व्याख्या : अमेरिका के अटलांटिक शहर न्यूजर्सी में महात्मा गांधी के जीवन और संदेश को समर्पित अमेरिका का पहला संग्रहालय आम लोगों के लिए खोल दिया गया। यह 'राष्ट्रपिता' को समर्पित अमेरिका में पहला संग्रहालय है। 

16. भारतीय सेना ने किस राज्य में अपतटीय सुरक्षा अभ्यास 'प्रस्थान' का आयोजन किया है ? 

A. राजस्थान 

B. आंध्र प्रदेश 

C. उत्तर प्रदेश 

D. राजस्थान  

उत्तर : B 

व्याख्या : भारतीय सेना ने आंध्र प्रदेश राज्य में अपतटीय सुरक्षा अभ्यास 'प्रस्थान' का आयोजन किया । 

17. हाल ही में जारी CRI इंडेक्स में कौन सा देश शीर्ष पर है ? 

A. जर्मनी 

B. नॉर्वे 

C. ऑस्ट्रेलिया  

D. भारत 

उत्तर : B 

व्याख्या : हाल ही में जारी CRI इंडेक्स में नॉर्वे शीर्ष पर है। हर साल CRI इंडेक्स जारी की जाती है इस इंडेक्स के अनुसार पता चलता है कि किस देश में कितनी आसमानता कम हुई है । 

18. महाकाल लोक परियोजना (Mahakal Lok Project), जिसका हाल ही में उद्घाटन किया गया, किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है? 

A. नई दिल्ली 

B. राजस्थान 

C. मध्य प्रदेश 

D. उत्तर प्रदेश 

उत्तर  : C 

व्याख्या : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में श्री महाकाल लोक में महाकाल लोक परियोजना के पहले चरण को राष्ट्र को समर्पित किया।  \

• इस पूरी परियोजना की कुल लागत लगभग 850 करोड़ है। महाकाल पथ में 108 स्तंभ हैं जो भगवान शिव के आनंद तांडव स्वरूप (नृत्य रूप) को दर्शाते हैं। 

19. कौन सा केंद्रीय मंत्रालय ‘One Nation, One Grid, One Frequency and One National Load Dispatch Centre (NLDC)’ से जुड़ा है? 

A. रक्षा मंत्रालय 

B. केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय  

C. गृह मंत्रालय 

D. इनमें से कोई नहीं  

उत्तर : B 

व्याख्या : केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने राष्ट्रीय ग्रिड के साथ गैर-जीवाश्म ईंधन ऊर्जा स्रोतों को एकीकृत करने के लिए चालू वर्ष तक 66.5 गीगावॉट क्षमता के साथ अक्षय ऊर्जा क्षेत्रों के लिए ट्रांसमिशन सिस्टम स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।  

• बिजली मंत्री ने ‘वन नेशन, वन ग्रिड, वन फ्रीक्वेंसी और वन नेशनल लोड डिस्पैच सेंटर (NLDC)’ बनाने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। 

20. हाल के आंकड़ों के अनुसार, भारत में CPI-आधारित खुदरा मुद्रास्फीति कितनी दर्ज की गई है? 

A. 5.31% 

B. 8.51% 

C. 6.25% 

D. 7.41% 

उत्तर : D 

व्याख्या : राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (National Statistical Office – NSO) द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) पर आधारित खुदरा मुद्रास्फीति सितंबर में 7.41 प्रतिशत थी, अगस्त में यह आंकड़ा 7 प्रतिशत था।  

• यह लगातार नौवें महीने है जब खुदरा मुद्रास्फीति भारतीय रिजर्व बैंक के 6 प्रतिशत के ऊपरी बैंड से ऊपर रही।