1. किस संस्थान ने ‘Poverty and Shared Prosperity 2022’ रिपोर्ट जारी की? 

A. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया   

B. विश्व बैंक 

C. उच्च खाद्य और ऊर्जा मंत्रालय 

D. इनमें से कोई नहीं   

व्याख्या  : विश्व बैंक ने हाल ही में “Poverty and Shared Prosperity 2022: Correcting Course” शीर्षक से एक नई रिपोर्ट जारी की।  

• इस रिपोर्ट के अनुसार, उच्च खाद्य और ऊर्जा की कीमतों ने COVID-19 के बाद त्वरित सुधार में बाधा उत्पन्न की, जो दशकों में वैश्विक गरीबी उन्मूलन के लिए सबसे बड़ा झटका रहा है।  

• अत्यधिक गरीबी उप-सहारा अफ्रीकी देशों में केंद्रित है, जिसकी गरीबी दर लगभग 35% है और अत्यधिक गरीबी में सभी लोगों का 60% हिस्सा है। 


2. यूनिसेफ की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, किस दक्षिण पूर्व एशियाई देश में 10 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं? 

A. लाओस 

B. कंबोडिया 

C. वियतनाम  

D. म्यांमार  

व्याख्या : संयुक्त राष्ट्र बाल एजेंसी (यूनिसेफ) ने अपनी हालिया रिपोर्ट में घोषणा की है कि पिछले साल सैन्य तख्तापलट के बाद से म्यांमार में दस लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।  

• पिछले साल सेना द्वारा आंग सान सू की सरकार को हटाने के बाद से दक्षिण पूर्व एशियाई देश उथल-पुथल में है।  

• इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पलायन को मजबूर लोगों में से आधे से अधिक देश के उत्तर-पश्चिम सागाईंग क्षेत्र में हैं।   


3.  ‘Credit Guarantee Scheme for Startups (CGSS)’ से कौन सा केंद्रीय मंत्रालय जुड़ा है? 

A.    वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय 

B. गृह मंत्रालय 

C. रक्षा मंत्रालय 

D. इनमें से कोई नहीं   

व्याख्या : उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT), वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने स्टार्टअप्स के लिए क्रेडिट गारंटी योजना (CGSS) की स्थापना को अधिसूचित किया है।  

• इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों और भारतीय प्रतिभूति व विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा पंजीकृत वैकल्पिक निवेश कोष द्वारा दिए गए ऋणों के लिए ऋण गारंटी प्रदान करना है। 


4. पहली बार किस सशस्त्र बल के लिए ‘अधिकारियों के लिए हथियार प्रणाली शाखा’ को मंजूरी दी गई है? 

A. भारतीय थल सेना 

B. भारतीय जल सेना 

C. भारतीय वायु सेना 

D. भारतीय तट रक्षक 

व्याख्या : सरकार ने भारतीय वायु सेना (IAF) में अधिकारियों के लिए एक हथियार प्रणाली शाखा के निर्माण को मंजूरी दे दी है।  

• एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी के अनुसार, इस नई शाखा से सभी हथियार प्रणाली ऑपरेटरों का एक इकाई के तहत एकीकरण हो जाएगा और इससे सरकारी खजाने के लिए 3,400 करोड़ रुपये की बचत होगी।  

• आजादी के बाद यह पहली बार है कि एक नई परिचालन शाखा बनाई जा रही है। 


5.  हाल ही में धर्म परिवर्तन करने वाले दलितों के लिए अनुसूचित जाति (SC) की स्थिति की जांच के लिए गठित आयोग के प्रमुख कौन हैं? 

A. न्यायमूर्ति चंद्रशेखर 

B. न्यायमूर्ति केजी बालकृष्णन 

C. न्यायमूर्ति संजीव खन्ना 

D. इनमें से कोई नहीं 

व्याख्या : केंद्र सरकार ने उन व्यक्तियों को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की संभावना पर विचार करने के लिए एक आयोग नियुक्त किया है जो ऐतिहासिक रूप से अनुसूचित जाति के हैं, लेकिन हिंदू, बौद्ध और सिख धर्म के अलावा अन्य धर्मों में परिवर्तित हो गए हैं।  

• तीन सदस्यीय आयोग के अध्यक्ष भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश के.जी. बालकृष्णन हैं। इस आयोग को दो साल में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। 


6. किस गांव को भारत का पहला 24x7 सौर ऊर्जा संचालित गांव घोषित किया गया है? 

A. मोढेरा 

B. माधापुर 

C. खवदा 

D. अजरखपुर 

व्याख्या : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मेहसाणा जिले में मोढेरा को भारत का पहला 24x7 सौर ऊर्जा संचालित गांव घोषित किया है।  

• मोढेरा देश का पहला चौबीसों घंटे चलने वाला सौर ऊर्जा संचालित गांव होगा, जो आवासीय और सरकारी भवनों पर ग्राउंड-माउंटेड सोलर पावर प्लांट और 1,300 से अधिक रूफटॉप सोलर सिस्टम विकसित करने में शामिल होगा। 


7. किस देश ने सूर्य के रहस्यों को जानने के लिए काफौ-I (Kafau-I) उपग्रह लॉन्च किया है? 

A. दक्षिण कोरिया 

B. चीन 

C. जापान 

D. उत्तर कोरिया 

व्याख्या : चीन ने अपने निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन को सफलतापूर्वक एकीकृत करने और अपने चंद्र मिशन के अगले चरण को मंजूरी देने के बाद, एक नया उपग्रह लॉन्च किया है जो सूर्य से जुड़े रहस्यों को उजागर करेगा।  

• एडवांस्ड स्पेस-आधारित सोलर ऑब्जर्वेटरी (ASO-S) को लॉन्ग मार्च-2D रॉकेट पर लॉन्च किया गया था।  

• उपग्रह काफौ-I के कक्षा में स्थापित होने के साथ, छह महीने का लंबा कमीशन चरण शुरू होगा। 


8. मुलायम सिंह यादव, जिनका 10 अक्टूबर, 2022 को निधन हो गया, वह कितनी बार उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में चयनित हुए ? 

 A.

B.

C.

D.

व्याख्या : मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर, 2022 को 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया।  

• उन्होंने तीन बार (1989-1991, 1993-1995, 2003-2007) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।  

• मुलायम सिंह यादव ने 1992 में समाजवादी पार्टी की भी स्थापना की थी। समाजवादी पार्टी  मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति  में सक्रिय है। 

9. भारत में निर्मित ड्रोन 'ड्रोनी' (Droni) का निर्माण किस कंपनी द्वारा किया गया है?

 A. हॉकिंग इंडस्ट्रीज प्रा. लिमिटेड 

B. आर्क ड्रोन 

C. गरुड़ एयरस्पेस 

D. इनमें से कोई नहीं   

व्याख्या : भारत में निर्मित कैमरा ड्रोन 'ड्रोनी' उन्नत सुविधाओं के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी द्वारा लॉन्च किया गया था।  

• ड्रोन का निर्माण गरुड़ एयरोस्पेस द्वारा किया गया है और यह ड्रोन 2022 के अंत तक आ जायेगा। 'ड्रोनी' ड्रोन स्वदेशी है और इसे विभिन्न निगरानी और कृषि उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। 


10. चालू वित्त वर्ष में अब तक सकल प्रत्यक्ष कर राजस्व में कितनी प्रतिशत की वृद्धि हुई है ? 

A. 24% 

B. 32% 

C. 35% 

D. 40% 

व्याख्या : कर विभाग के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष में अब तक 24% की वृद्धि के साथ सकल प्रत्यक्ष कर राजस्व 8.98 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। 

इसमें व्यक्तिगत आयकर में 32.3 प्रतिशत की वृद्धि और कॉर्पोरेट कर राजस्व में 16.73 प्रतिशत की वृद्धि शामिल है। 


11. किस ई-कॉमर्स कंपनी को नई दिल्ली में 24 घंटे काम करने की मंजूरी मिल गई है ? 

 A. फ्लिपकार्ट  

B. मिंत्रा 

C. अमेज़न इंडिया 

D. इनमें से कोई नहीं 

व्याख्या : ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया को दिल्ली में सप्ताह के सातों दिन और 24 घंटे परिचालन की अनुमति दी गई है। 


12. ट्रेन की चपेट में आने से हाथियों की मौत को रोकने के लिए किस राज्य सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं ? 

A. केरल 

B. उत्तराखंड 

C. असम 

D. ओडिशा 

व्याख्या : ओडिशा सरकार की तरफ से ट्रेन की चपेट में आने से हाथियों की मौत को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए हैं ।

 

13. विश्व डाक दिवस हर साल 9 अक्टूबर को लोगों के दैनिक जीवन में डाक सेवाओं के महत्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। विश्व डाक दिवस 2022 की थीम क्या थी ? 

A. पोस्ट फॉर प्लेनेट  

B. मेकिंग पोस्टल सर्विसेज ईजीयर 

C. पोस्ट फॉर एवरीवन  

D. सेव प्लेनेट, सेव पोस् 

व्याख्या : साल 2022 में विश्व डाक दिवस की थीम पोस्ट फॉर प्लेनेट रखी गई थी । 


14.  हाल ही में विश्व की सबसे ऊंची 351 फीट शिव प्रतिमा राजस्थान के किस शहर में स्थापित की जाएगी? 

A. अजमेर 

B. अलवर 

C. नाथद्वारा 

D. इनमें से कोई नहीं  

व्याख्या : राजस्थान के शहर नाथद्वारा में महादेव की सबसे ऊंची प्रतिमा बनकर तैयार हो गई है। यह विश्व की सबसे ऊंची 351 फीट की प्रतिमा है।  


15. 'ऑल इंडिया काउंसिल फॉर रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन (AICRA)' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: 1. AICRA सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत स्थापित एक वैधानिक निकाय है। 2. यह रोबोटिक्स और ऑटोमेशन एवं शिक्षा उद्योग में मानक स्थापित करता है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? 

A. केवल 1 

B. केवल 2 

C. 1 और 2 दोनों 

D. न तो 1 और न ही 2 

व्याख्या: यह एक गैर-लाभकारी (नॉट-फॉर-प्रॉफिट) संस्था है, जिसकी स्थापना वर्ष 2014 में की गई। 

AICRAने 'टेक स्टार्टअप प्रोग्राम' के नाम से एक पहल शुरू की है। • यह रोबोटिक्स और ऑटोमेशन एवं शिक्षा उद्योग में मानक स्थापित करता है।  

यह संगठनों और पेशेवरों को कठिन तकनीकी समस्याओं के समाधान में मदद करता है साथ ही उनके नेतृत्व एवं व्यक्तिगत कॅरियर क्षमताओं में वृद्धि करता है। 


16. निम्नलिखित में से किस देश की सीमा बुर्किना फासो से लगती है? 

A. नाइजर 

B. इरिट्रिया 

C. ज़ाम्बिया 

D. दक्षिण सूडान 

व्याख्या : बुर्किना फासो उत्तर और पश्चिम में माली, उत्तर पूर्व में नाइजर, दक्षिण-पूर्व में बेनिन तथा दक्षिण में कोटे डी आइवर, घाना एवं टोगो से घिरा है। 


17. निम्नलिखित में से कौन-सा देश फारस की खाड़ी के साथ सीमा साझा नहीं करता है? 

A. ओमान 

B. संयुक्त अरब अमीरात 

C. कुवैत 

D. जॉर्डन 

व्याख्या : अरब सागर की एक भुजा; दक्षिण-पश्चिमी ईरान और अरब प्रायद्वीप के मध्य अवस्थित है। 

सीमावर्ती देश हैं: इराक, कुवैत, सऊदी अरब, बहरीन, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान और ईरान। 

यह पूर्व में ओमान की खाड़ी एवं होर्मुज़ जलडमरूमध्य से जुड़ा हुआ है। 

होर्मुज़ जलडमरूमध्य उत्तर में केशम द्वीप और ईरान के तट तथा दक्षिण में अरब प्रायद्वीप के मुसंडम प्रायद्वीप के बीच स्थित है। 


18. देश के 50वें CJI के रूप में किसे नियुक्त किया जाएगा ? 

A. जस्टिस यूयू ललित 

B. जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ 

C. जस्टिस चंद्रशेखर 

D. इनमें से कोई नहीं 

व्याख्या : देश के 50वें CJI के रूप में जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को नियुक्त किया जाएगा । 

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ 9 नवंबर को देश के 50वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ लेंगे । 


19. 11 अक्टूबर 2022 को महाकाल लोक का उद्घाटन किसके हाथों किया जाएगा ? 

A. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 

B. पीएम नरेंद्र मोदी 

C. गृह मंत्री अमित शाह 

D. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 

व्याख्या :  श्री महाकाल लोक 920 वर्गमीटर क्षेत्र में करीब 316 करोड़ रुपए की लागत से बना है। यह महाकाल क्षेत्र विस्तार का पहला चरण है। 

 • 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसी प्रथम चरण के कार्यों का लोकार्पण करेंगे । 


20. इंडो-पैसिफिक के 12 देशों में आत्मनिर्भर रक्षा उत्पादन में भारत को कौन सा स्थान मिला है ? 

A. पहला 

B. पंचवा 

C. चौथा 

D. दसवा  

व्याख्या : इंडो-पैसिफिक के 12 देशों में आत्मनिर्भर रक्षा उत्पादन