cet result 2022


राज्य परीक्षा सेल, महाराष्ट्र की ओर से आज यानि 15 सितंबर, 2022 को महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2022  के परिणाम को जार कर दिया है। यह परिणाम पीसीएम और पीसीबी ग्रुप के लिए होंगे। आधाकिरक नोटिस के अनुसार परिणाम शाम 05 बजे तक जारी कर दिए जाएंगे। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को राज्य परीक्षा सेल, महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट mhtcet2022.mahacet.org पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।    



कैसे करें परिणाम चैक


MHT CET 2022 के परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लिकेशन नंबर, रोल नंबर, जन्मतिथि और पासवर्ड जैसे जानकारियों की जरूरत होगी। ये जानकारी उनके प्रवेश पत्र पर उपलब्ध है।   



क्या है आगे की प्रक्रिया


जो भी उम्मीदवार MHT CET 2022 परीक्षा में सफल होंगे उन्हें ऑनलाइन एमएचटी सीईटी काउंसलिंग में भाग लेना का मौका मिलेगा। छात्रों को काउंसलिंग के माध्यम से इंजीनियरिंग और टेक्नॉलॉजी, कृषि और फार्मेसी से जुड़े स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा। इस परीक्षा का आयोजन राज्य परीक्षा सेल, महाराष्ट्र द्वारा किया जाता है।  



 कब आयोजित हुई थी परीक्षा?


राज्य परीक्षा सेल, महाराष्ट्र द्वारा MHT CET 2022 पीसीएम (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स) ग्रुप के लिए परीक्षा का आयोजन 05 अगस्त, 2022 से लेकर 11 अगस्त, 2022 तक किया गया था। वहीं, पीसीबी (फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी) ग्रुप के लिए परीक्षा का आयोजन 12 अगस्त, 2022 से लेकर 20 अगस्त, 2022 तक किया गया था। आपको बता दें परीक्षा सीबीटी मोड में हुई थी। परीक्षा राज्य के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अब छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है और इसके परिणाम जारी कर दिए गए हैं।