लॉन बॉल खेल क्या है 

इंगलैंड के बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में हर दिन भारत की झोली में पदक आ रहे हैं | वहीं इसी कड़ी में लॉन बॉल इवेंट में भारतीय महिला टीम ने इतिहास रच दिया है | मंगलवार को साउथ अफ्रीका को फाइनल इवेंट में मात देकर टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया | यह पहली बार हुआ है जब कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को इस इवेंट में कोई भी मेडल मिला हो | लवली चौबे, पिंकी, नयनमोनी सैकिया और रूपा रानी टिर्की की अगुवाई में भारतीय टीम ने पहले सेमीफाइनल में 16-13 से न्यूजीलैंड को मात दी | फिर फाइनल में साउथ अफ्रीका को 17-10 से हरा दिया | अब आप सोच रहे होंगे की आखिर यह खेल है क्या और इसे खेला कैसे जाता हैं | तो आज हम  आपके  इन सभी सवालों का जवाब देंगे |


लॉन बॉल खेल का इतिहास

लॉन बॉल एक तरह आउटडोर और इंडोर दोनों गेम है | यह साल 1930 से ही कॉमनवेल्थ गेम्स का हिस्सा रहा है | भारतीय टीम को 22 सालों में इस खेल में कोई पदक नहीं मिला | वहीं इस खेल में इंग्लैंड का काफी बोलबाला रहा है | इंग्लैंड लॉन बॉल में अब तक कुल 51 मेडल जीत चुका है जिसमें 20 गोल्ड, 9 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज मेडल रहा है | वहीं अब भारतीय टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में लॉन बॉल के फाइनल में उतर कर इस खेल में ऐतिहासिक पदक अपने नाम कर सफलता हासिल की है|




कैसे खेला जाता है लॉन बॉल

लॉन बॉल एक आउटडोर गेम है जिसमें एक गेंद को मैदान पर फेंका जाता है | यानी कि उस बॉल को रोल करके खिलाड़ी द्वारा आगे बढ़ाया जाता है | यह गेंद रबर, लकड़ी या किसी अन्य सामग्री से बने होते हैं और इसका वजन अधिकतम 1.59 किलोग्राम तक हो सकता है | गेंद एक तरफ चपटे होते हैं ताकि लुढ़कने पर वे घुमावदार  रास्ते की ओर जाएं | इस खेल का एक प्रमुख वर्ड जैक है | खिलाड़ियों का उद्देश्य गेंद को इसी जैक के नजदीक तक पहुंचाना रहता है | जिस खिलाड़ी का जैक नजदीक रहता है उसे प्वाइंट मिलते हैं | इसलिए जैक को टारगेट के नाम से भी जाना जाता है | जैक की लंबाई करीब 23 मीटर होती है | यह खेल आम तौर पर एक फ्लैट लॉन पर खेला जाता है, जिसका आकार लगभग 40-42 गज होता है |


कितने तरह से खेला जाता है लॉन बॉल

लॉन बॉल कुल चार तरह से खेला जाता है | जिसके अलग-अलग नाम होते हैं | इसमें सिंगल, डबल, तीन खिलाड़ियों टीम और चार खिलाड़ियों की टीम होती हैं | प्रत्येक खिलाड़ी को उसकी संख्या के ऊपर बांटा जाता है | इस खेल में महिला और पुरुष दोनों की अलग-अलग टीमें होती है | इस साल हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली भारतीया महिला टीम लवली चौबे , पिंकी , नयनमोनी सेकिया और रूपा रानी टिर्की की भारतीय महिला फोर टीम ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी।