यूपीएससी की तैयारी करने वाला हर aspirant आईएएस या आईपीएस बनने का ही सपना देखता है। इसके लिए वह जी तोड़ मेहनत भी करता है| और अपनी एनर्जी और टाइम दोनों इन्वेस्ट करता है। तैयारी के दौरान वह ना सिर्फ अपनी नॉलेज बढ़ता है बल्कि अपने अंदर कुछ qualities भी develop करता है| ये qualities और हैबिट्स न सिर्फ उसकी तैयारी में बल्कि आईएएस या आईपीएस अधिकारी बन जाने के बाद भी उसके साथ रहती हैं और प्रॉफेश्नल लाइफ में भी उसके काम आती हैं। तो एक सफल आईएएस अधिकारी बनने के लिए कौन सी qualities और habits आपको अपने अंदर डिवैलप कर लेनी चाहिए?


क्या आप जानते हैं| कि एक सफल आईएएस aspirant के सबसे बड़ी खासियत क्या होती है| उसके लिए कोई भी अचीवमेंट अल्टिमेट नहीं होता। वे हर समय एक के बाद दूसरी मंजिल पाने के लिए मेहनत करते हैं। आईएएस बन जाने के बाद वे चैन से बैठने की बजाय आगे और भी सक्सेस पाने के लिए प्लान करते रहते हैं। दरअसल यह एक क्वालिटी है जो लोगों की habits के परिणामस्वरूप उस व्यक्ति के अंदर डिवैलप हो जाते हैं। तो अगर आप भी चाहते हैं कि आप एक सक्सेसफुल आईएएस या आईपीएस ऑफिसर बने तो आपको भी इन हैबिट्स को अपने अंदर डिवैलप करनी चाहिए।


स्वयं का मूल्यांकन करें - आपको नियमित अंतराल पर खुद का मूल्यांकन करते रहना चाहिए। दैनिक, साप्ताहिक या फिर मासिक आधार पर अभ्यास और मोक - टेस्ट के माध्यम से खुद को परीक्षण करने के लिए पर्याप्त समय dedicate करें। अपना मूल्यांकन खुद करते रहने से आप ना सिर्फ अपनी गलती पकड़ सकेंगे बल्कि धीरे धीरे आपकी गलतियाँ भी कम होने लगेंगी। इसके अलावा अपनी इवैल्यूएशन खुद के अलावा दूसरों के comparison में भी करें खासकर उनसे जिन्हें आप खुद से बेहतर मानते हैं।


अब और अभी' पर फोकस करें - आपको अतीत के विफलताओं को पीछे छोड़कर वर्तमान पर अधिक बल देना चाहिए। अतीत की विफलताओं के बारे में सोचकर स्वयं को निराश करने के बजाय भविष्य में सुधार करने का प्रयत्न करना चाहिए। यदि आप ऐसा प्रयास निरंतर रुप से करते हैं तो निश्चित हीं उनके लिए प्रेरणा का श्रोत बन जाएगा और ना सिर्फ IAS की तैयारी का परिणाम बल्कि उसके बाद का प्रॉफेश्नल जीवन भी आपके लिए सुखद रहेगा।


असफलताओं से सीखें - असफलता हर किसी को मिलती है| लेकिन जो उस असफलता में डूब कर आगे नहीं बढ़ता वह आगे भी सफल नहीं होगा और जो उस असफलता पर सोचे बिना आगे बढ़ जाएगा उसके भी सफल होने की संभावना ना के बराबर है। असफलता मिली तो किन गलतियों से मिली और जो गलतियाँ हुई वो क्यों हुई? इन सवालों के जवाब ढूंढ कर आगे बढ़िए और अपने मन में यह ठान लीजिए कि वो गलतियाँ दोबारा नहीं होंगी।


Take charge of situations – एक आईएएस अधिकारी एक बड़े महकमे का बॉस होता है। उसके नीचे कई लोग काम करते हैं| जो हर दूसरी सिचुएशन में उसके ऑर्डर का इंतज़ार करते हैं। एक अच्छे आईएएस अधिकारी से यह उम्मीद की जाती है| कि वह अपने subordinates का सही मार्गदर्शन कर सके। एक आईएएस aspirant के तौर पर अगर आपको यह लगता है| कि आप आईएएस बन कर leadership quality डिवैलप कर सकते हैं| तो यकीन मानिए आपका आईएएस अधिकारी बन पाना ही बेहद मुश्किल है। इंटरव्यू पैनल में सवाल पूछने वाले लोग किसी भी aspirant में सबसे पहले यही quality ढूंढते हैं। वे अपने सवालों और विभिन्न पाइसथितयोन के बारे में आपके विचार से इसको परख लेते हैं। इस क्वालिटी को डिवैलप करने के लिए सबसे पहले अपने original विचार बनाए और उन्हें मुखरता से प्रस्तुत करना शुरू करें।


Be पॉज़िटिव – जीवन में सकारात्मक रहना बहुत महत्वपूर्ण है। positivity एक ऐसा गुण है| जो आपको बड़े से बड़े पहाड़ से टकरा जाने की हिम्मत देता है। एक सफल आईएएस अधिकारी बनने के लिए आपको अपने अंदर यही conviction डिवैलप करनी पड़ेगी। एक आईएएस अधिकारी किसी भी परिस्थिति में हार कर नहीं बैठ सकता। इसका एक बहुत अच्छा उदाहरण हमें कोरोना महामारी के दौरान देखने को मिला जब लॉकडाउन में भी हमारे देश की आम जनता को बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। गरीबों को मुफ्त राशन की व्यवस्था हो या capable लोगो तक जरूरी सामानों की डेलीवेरी, आईएएस और आईपीएस अधिकारियों ने यह सब सुनिश्चित किया।


दोस्तों, उम्मीद है| कि अब आप एक सफल आईएएस अधिकारी बनने के लिए जरूरी qualities को आज से ही अपने अंदर डिवैलप करना शुरू कर देंगे।