Pre से लेकर Interview तक का Detailed Syllabus/Exam Pattern

आज हम बात करेंगे यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के syllabus और exam pattern के बारे में। आज के वीडियो में हम आपको यूपीएससी के सिलेबस की detailed information तो देंगे ही साथ ही यह भी बताएँगे कि यह परीक्षा कितने phases में आयोजित की जाती है और उनमें कौन-कौन से subjects होते हैं। तो आइए, अब बिना देरी किए शुरू करते हैं। 

नमस्कार, स्वागत है आपका Prabhat Exam के YouTube Channel पर। ये एक ऐसा Platform है, जहां आपको मिलती हैं सभी Competitive exams से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां, जो आपकी किसी भी exam में सफल होने में काफी मदद कर सकती हैं। अगर आप हमारे YouTube Channel पर पहली बार आए हैं, तो हमें Like और Subscribe ज़रूर करें और हमारे latest videos और updates सबसे पहले आप तक पहुँचें इसके लिए Bell icon को press करना न भूलें। तो आइए शुरुआत करते हैं आज के video की, जो है -

Pre से लेकर Interview तक का Detailed Syllabus/Exam Pattern 

यूपीएससी की परीक्षा तीन भागों में होती है जो इस प्रकार है - 

प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam), मुख्य परीक्षा (Mains Exam), साक्षात्कार (Interview)

IAS Prelims Syllabus and Exam Pattern

इसके अंतर्गत 2 परीक्षाएं होती हैं। जिसमें पहली परीक्षा सामान्य अध्ययन (General Studies) एवं दूसरी परीक्षा सीसैट (CSAT) की होती है। Mains तक पहुँचने के लिए Prelims की इन दोनों परीक्षाओं को पास करना जरूरी होता है। सामान्य अध्ययन की परीक्षा को पास करने के लिए मेरिट बनती है जबकि सीसैट में 33% अंक प्राप्त करना जरूरी होता है। दोनों परीक्षाओं में नेगेटिव मार्किंग होती है और गलत उत्तर देने पर ⅓ नम्बर काट लिए जाते हैं। 

Syllabus: प्रारंभिक परीक्षा

पेपर I :सामान्य अध्ययन I- (200 अंक) अवधि: दो घंटे 

           राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाएं।

           भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन।

           भारतीय और विश्व भूगोल-भौतिक, सामाजिक, भारत और विश्व का आर्थिक भूगोल।

          भारतीय राजनीति और शासन-संविधान, राजनीतिक व्यवस्था, पंचायती राज, सार्वजनिक                    नीति, अधिकार मुद्दे आदि।

          आर्थिक और सामाजिक विकास-सतत विकास, गरीबी, समावेश, जनसांख्यिकी, सामाजिक              क्षेत्र की पहल आदि।

           पर्यावरणीय पारिस्थितिकी, जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन पर सामान्य मुद्दे

सामान्य विज्ञान

पेपर II :   सामान्य अध्ययन II (CSAT)- (200 अंक) अवधि: दो घंटे

संचार कौशल सहित पारस्परिक कौशल

तार्किक तर्क और विश्लेषणात्मक क्षमता

निर्णय लेना और समस्या समाधान

सामान्य मानसिक क्षमता

बुनियादी संख्या (संख्या और उनके संबंध, परिमाण के आदेश, आदि) (कक्षा X स्तर), डेटा                   व्याख्या (चार्ट, रेखांकन, तालिकाओं, डेटा पर्याप्तता आदि) – कक्षा X स्तर)

प्रीलिम्स को सफलतापूर्वक पास करने के बाद Mains की परीक्षा देनी होती है जो वर्णनात्मक (Descriptive) होती है। इसमें मुख्यतः 9 पेपर होते हैं और मेरिट बनाते समय केवल 7 पेपर को सम्मिलित किया जाता है। 2 पेपर भाषा (300 पूर्णांक में 2 पेपर, इसे क्वालीफाई करने के लिए कम से कम 25% अंक प्राप्त करना जरूरी होता है) और बाकी 7 पेपर जनरल स्टडीज और निबन्ध के होते हैं। 

पेपर विषय अवधि अंक

पेपर A कोई भी मान्य भारतीय भाषा 3 घण्टे 300

पेपर B अंग्रेजी 3 घण्टे 300

पेपर I निबन्ध 3 घण्टे 250

पेपर II सामान्य अध्ययन I 3 घण्टे 250

पेपर III सामान्य अध्ययन II 3 घण्टे 250

पेपर IV सामान्य अध्ययन III 3 घण्टे 250

पेपर V सामान्य अध्ययन IV 3 घण्टे 250

पेपर VI वैकल्पिक I 3 घण्टे 250

पेपर VII वैकल्पिक II 3 घण्टे 250

अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम राज्यों के उम्मीदवारों के लिए पेपर A अनिवार्य नहीं है। भारतीय भाषा का पेपर संविधान की 8 वीं अनुसूची में शामिल किसी भी भाषा का चुनाव कर सकते हैं।

मुख्य परीक्षा का उद्देश्य केवल उनकी जानकारी और स्मृति की सीमा के बजाय समग्र बौद्धिक लक्षणों और उम्मीदवारों की समझ की गहराई का आकलन करना है। सामान्य अध्ययन के प्रश्नपत्र (पेपर II से पेपर V) में प्रश्नों की प्रकृति और मानक ऐसे होंगे कि एक अच्छी तरह से शिक्षित व्यक्ति बिना किसी विशेष अध्ययन के उनका उत्तर दे सकेगा। परीक्षा के लिए वैकल्पिक विषय के पेपर (पेपर VI और पेपर VII) के सिलेबस का दायरा मोटे तौर पर ऑनर्स डिग्री स्तर का है। भारतीय भाषाओं (पेपर ए) और अंग्रेजी (पेपर बी) पर आधारित प्रश्नपत्र का उद्देश्य उम्मीदवार की गंभीर गद्य पढ़ने और समझने की क्षमता का परीक्षण करना है, और संबंधित अंग्रेजी और भारतीय भाषा में अपने विचारों को स्पष्ट और सही ढंग से व्यक्त करना है।

विषय सिलेबस

सामान्य अध्ययन I भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व का इतिहास और भूगोल

सामान्य अध्ययन II शासन, संविधान, सामाजिक न्याय, राजनीति, अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध

सामान्य अध्ययन III प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव विभिन्नता, पर्यावरण, सुरक्षा और                                                     आपदा   प्रबंधन 

सामान्य अध्ययन IV ईमानदारी, आचार-विचार, कौशल


UPSC Interview के लिए सिर्फ उन्हीं छात्रों को बुलाया जाता है जो छात्र Pre + Mains की परीक्षा को पास कर चुके हों। यह यूपीएससी परीक्षा का अंतिम दौर है। साक्षात्कार 275 अंकों का होगा। उम्मीदवारों का साक्षात्कार यूपीएससी द्वारा नियुक्त बोर्ड द्वारा लिया जाता है। साक्षात्कार का उद्देश्य सक्षम और निष्पक्ष पर्यवेक्षकों के एक बोर्ड द्वारा राज्य सेवाओं में करियर के लिए उम्मीदवार की व्यक्तिगत उपयुक्तता की जांच करना है। 

इन तीनों चरणों को एक के बाद एक qualify करने के बाद ही एक aspirant का सफर trainee बन कर खत्म होता है।

अगर आपको हमारा ये video पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी ज़रूर Share करें, और अगर आपके पास हमारे लिए कोई सवाल है, तो उसे Comment में लिखकर हमें बताएँ। जल्द ही आपसे फिर मुलाकात होगी एक नए topic पर, एक नए video के साथ।

देखते रहिए, 

Prabhat Exams

नमस्कार!

FOLLOW US:     Youtube     Twitter     Telegram     Facebook    Instagram     Whatsapp