1. पर्यटन पर्व - 2022' (पर्यटन महोत्सव) किस शहर में आयोजित किया जाएगा?

A. जयपुर

B. मुंबई

C. झज्जर

D. सोनीपत

उत्तर: B

व्याख्या : आजादी का अमृत महोत्सव के प्रतिष्ठित सप्ताह समारोह के हिस्से के रूप में, पर्यटन मंत्रालय 30 से छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय, मुंबई में 'पर्यटन पर्व - 2022' (पर्यटन महोत्सव) का आयोजन कर रहा है।


2. किस देश की सामंथा क्रिस्टोफोरेटी अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की कमान संभालने वाली पहली यूरोपीय महिला बनीं?

A. स्पेन

B. अमेरिका

C. जापान

D. इटली

उत्तर: D

व्याख्या : इटली की सामंथा क्रिस्टोफोरेटी अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की कमान संभालने वाली पहली यूरोपीय महिला बनीं है।


3. कौन सा राज्य जनजातियों का विश्वकोश जारी करने वाला पहला राज्य बना?

A. ओडिशा

B. बिहार

C. झारखंड

D. हरियाणा

उत्तर: A

व्याख्या : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 'जनजातियों पर आधारित एक विश्वकोश' जारी किया, जिसमें प्रदेश में रहने वाले सभी 62 आदिवासी समुदायों की परंपराओं और संस्कृतियों का संकलन मौजूद है।


4. किस देश के ज़ूरोंग रोवर को मंगल ग्रह पर बाढ़ के साक्ष्य मिले हैं?

A. भारत

B. अमेरिका

C. चीन

D. जापान

उत्तर: C

व्याख्या : हाल ही में, चीन के ज़ूरोंग रोवर ने मंगल ग्रह पर भूमिगत परतों के अध्ययन में अरबों साल पहले आई बड़ी बाढ़ के सबूत पाए।

5. ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने अपने नए कार्यकारी निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

A. राकेश कोहली

B. रजनीत कोहली

C. सुरेश नाथ कपूर

D. भावेश मलिक

उत्तर: B

व्याख्या : भारत की सबसे बड़ी बेकरी फूड कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने रजनीत कोहली को कार्यकारी निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है।


6. कार्यकारी निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

A. राकेश कोहली

B. रजनीत कोहली

C. सुरेश नाथ कपूर

D. भावेश मलिक

उत्तर: B

व्याख्या : भारत की सबसे बड़ी बेकरी फूड कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने रजनीत कोहली को कार्यकारी निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है।


7. विश्व हरित अर्थव्यवस्था शिखर सम्मेलन (WGES) का आयोजन किस शहर में किया गया है?

A. बीजिंग

B. जयपुर

C. दुबई

D. अस्ताना

उत्तर: C

व्याख्या : दुबई में 28 से 29 सितंबर 2022 तक वर्ल्ड ग्रीन इकोनॉमी समिट (WGES) का आयोजन किया गया है।


8. प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को किस देश के प्रधान मंत्री के रूप में नामित किया गया है?

A. नेपाल

B. संयुक्त अरब अमीरात

C. रवांडा

D. सऊदी अरब

उत्तर: D

व्याख्या : सऊदी अरब में किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज ने अपने बेटे और उत्तराधिकारी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को प्रधान मंत्री के रूप में नामित किया।


9. देश का पहला कोचिंग हब किस शहर में विकसित किया जा रहा है?

A. जयपुर

B. झज्जर

C. सोनीपत

D. कोटा

उत्तर: A

व्याख्या : राजस्थान के जयपुर के प्रताप नगर में देश का पहला कोचिंग हब विकसित किया जा रहा है।


10. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में दुनिया के पहले सीएनजी टर्मिनल की आधारशिला रखी?

A. असम

B. हरियाणा

C. केरल

D. गुजरात

उत्तर: D

व्याख्या : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के भावनगर में दुनिया के पहले सीएनजी टर्मिनल की आधारशिला रखी।


11. ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2022 में भारत की रैंक क्या है?

A. 38वां

B. 40वां

C. 55वां

D. 45वां

उत्तर : B

व्याख्या : भारत ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2022 में 40 वें स्थान पर पहुंच गया है। यह 2015 में 81 रैंक से 2022 में 40 रैंक हासिल करना एक बड़ी उपलब्धि है। एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नवाचार पूरे भारत में एक चर्चा का विषय है और हमें देश के नवप्रवर्तकों पर गर्व है।


12.  किस राज्य ने 'आयुष्मान उत्कृष्ट पुरस्कार 2022' जीता है?

A. मध्य प्रदेश

B. गुजरात

C. महाराष्ट्र

D. उत्तर प्रदेश

उत्तर : D

व्याख्या  स्वास्थ्य सुविधा रजिस्टर में विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं को जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश को 'आयुष्मान उत्कृष्ट पुरस्कार 2022' से सम्मानित किया गया है |

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुविधा रजिस्टर में 28 हजार 728 स्वास्थ्य सुविधाओं को शामिल करने के साथ यूपी देश में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य है।


13. भारत के किस राज्य ने दुनिया का सबसे बड़ा जंगल सफारी पार्क स्थापित करने की घोषणा की है?

     A. उत्तर प्रदेश

B. हिमाचल प्रदेश

C. राजस्थान

D. हरियाणा

उत्तर : D

व्याख्या : हरियाणा सरकार ने घोषणा की है कि वह अरावली रेंज में दुनिया का सबसे बड़ा जंगल सफारी पार्क स्थापित करेगी |

. यह  10,000 एकड़ का सफारी पार्क होगा जो गुरुग्राम और नूंह जिलों में स्थापित होगा।

· वर्तमान में, शारजाह अफ्रीका के बाहर सबसे बड़ा क्यूरेटेड सफारी पार्क है।

· यह योजना न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगी।


14. केरल का कौन सा ग्राम पंचायत भारत का पहला पूर्ण रूप से डिजिटल साक्षर पंचायत बन गया है?

A. कुन्नाथुकल

B . पुल्लमपारा

C. विलाप्पी

D. कल्लार

उत्तर : B

व्याख्या : पुल्लमपारा अपने निवासियों के बीच पूर्ण डिजिटल साक्षरता प्राप्त करने वाली भारत की पहली ग्राम पंचायत बन गई है|

· इसकी आधिकारिक घोषणा केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने की।

· पुल्लमपारा केरल के तिरुवनंतपुरम जिले का एक गाँव है। सीएम के अनुसार, सरकारी सेवाओं को प्राप्त करने के लिए जनता के लिए डिजिटल साक्षरता महत्वपूर्ण है।


15. किस महीने को भारत में राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाता है?

A. अगस्त

B. सितम्बर

C. अक्तूबर

D. जुलाई

उत्तर : B

व्याख्या : 1 से 30 सितंबर तक के माह को राष्ट्रीय पोषण माह (National Nutrition Month) के रूप में मनाया जाता है।

· इस वर्ष के पोषण माह का उद्देश्य ग्राम पंचायतों के माध्यम से महिला और स्वास्थ्य तथा बच्चा और शिक्षा पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित करना है। पोषण अभियान भारत सरकार महिला और बाल विकास मंत्रालय की प्रमुख योजना है।


16. कौन सा शहर सूचना तक सार्वभौमिक पहुंच के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर सम्मेलनका मेजबान है?

A. ताशकंद

B. इस्तांबुल

C. बीजिंग

D. मुंबई

उत्तर : A

व्याख्या : सूचना तक सार्वभौमिक पहुंच के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस को यूनेस्को द्वारा 28 सितंबर को प्रतिवर्ष मनाया जाने की घोषणा की गई थी।

· इस दिन का उद्देश्य इस विचार का समर्थन करना है कि सभी को जानकारी प्राप्त करने और वितरित करने का अधिकार है।


17. केंद्रीय MSME मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एससी-एसटी हब कॉन्क्लेव (National SC-ST Hub Conclave) का मेजबान कौन सा राज्य है?

A. राजस्थान

B. उत्तर प्रदेश

C. केरल

D. गुजरात

उत्तर : D

व्याख्या : सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने गुजरात में एक राष्ट्रीय एससी-एसटी हब कॉन्क्लेव (National SC-ST Hub Conclave) का आयोजन किया है।

· इस कार्यक्रम में NTPC लिमिटेड, भारतीय खाद्य निगम, तेल व प्राकृतिक गैस निगम और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड जैसे CPSEs की भागीदारी शामिल है।


18. भारत में कहाँ पहली बार माउंटेन बाइसिकल विश्व कप (UCI Mountain Bike Eliminator World Cup) प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है?

A. नेटरहात

B. देहरादून

C. लेह

D. ईटानगर

उत्तर :

व्याख्या : भारत में पहली बार माउंटेन बाइसिकल विश्व कप (UCIMountain Bike Eliminator World Cup) प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

· यह आयोजन 4 सितम्बर से लद्दाख की राजधानी लेह में किया जा रहा है।


19. किस देश में हाल ही में एक जनमत संग्रह में नए संविधान को अस्वीकार कर दिया गया था, जिसके बाद वहाँ छात्रों का प्रदर्शन शुरू हो गया है?

A. ब्राजील

B. क्यूबा

C. मैक्सिको

D. चिली

उत्तर : D

व्याख्या : चिली में जनमत संग्रह में नए संविधान को अस्वीकार कर दिया गया था।

· नए संविधान के अस्वीकार कर दिए जाने के बाद छात्रों का प्रदर्शन शुरू हो गया था।

· नए संविधान में राष्ट्रपति को विधायकों के साथ सार्वजनिक खर्च से जुड़े कानूनों को प्रस्तुत करने की शक्ति दी गई है। वर्तमान में, यह शक्ति विशेष रूप से राष्ट्रपति के पास है।


20. भारत दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है. भारत ने यह स्थान प्राप्त करने के लिए किस देश को पीछे छोड़ा है?

A. फ़्रांस

B. जर्मनी 

C. जापान

D. ब्रिटेन

उत्तर : D

व्याख्या : ऐसा दूसरी बार हुआ है जब भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़ते हुए पांचवां स्थान प्राप्त किया है।· इससे पहले भारत 2020 में पांचवां स्थान प्राप्त किया था, लेकिन महामारी के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान के चलते ब्रिटेन आगे निकल गया था।

· अब केवल अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी की अर्थव्यवस्था भारत से बड़ी हैं। ब्रिटेन अब छठवें स्थान पर है।